Diwali 2025 Shubh Yog Hans Malavya Budhaditya Rajyoga: वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहारों और पर्वों के आसपास शुभ और राजयोग का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में दिवाली के बाद 3 राजयोग बन रहे हैं। शुक्र ग्रह के स्वराशि में होने से मालव्य बनेगा। साथ ही गुरु ग्रह के उच्च राशि में संचरण से हंस और सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही आकस्मिक धनलाभ के साथ भाग्योदय के योग बन रहे हैं। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
500 साल बाद शनि मार्गी और बुध होंगे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, करियर और कारोबार में तरक्की के योग
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि हंस राजयोग आपकी गोचर कुंडली से लग्न भाव पर तो वहीं मालव्य राजयोग चतुर्थ भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुख मिलेंगे। वहीं इस दौरान व्यापारियोंं को कारोबार में कोई बड़ी डील हो सकती है। साथ ही इस दौरान उधार धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मकता और नेतृत्व कौशल की प्रशंसा होगी और आपको नई जिम्मेदारियां या तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
तीन राजयोग का बनना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शुक्र ग्रह आपकी राशि से कर्म भाव पर उच्च राशि में संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम-कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने या नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए यह समय अनुकूल है। रिश्तों में भी सामंजस्य रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ गहरे भावनात्मक जुड़ाव का अनुभव करेंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं नए ऑर्डर मिल सकते हैं।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
आप लोगों के लिए 3 राजयोग बनना सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि मालव्य राजयोग आपकी राशि से नवम भाव में तो वहीं हंस राजयोग छठे भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आपकी अटके हुए कार्य बनेंगे। वहीं लव रिलेशनशिप्स में रोमांस और जुनून का नया दौर शुरू होगा और अविवाहित मीन राशि के लोग किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं। वहीं आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।