Shani Dev Vakri In Meen: वैदिक पंचांग अनुसार ग्रह व्रत और त्योहार पर अक्सर मार्गी औ वक्री गति से संचऱण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 20 अक्टूबर को दिवाली है और दिवाली पर न्यायाधीश और कर्मफल दाता शनि देव वक्री गति से संचरण करेंगे। शनि देव मीन राशि में वक्री होंगे। इसलिए कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन- दौलत की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली से पहले शनि और शुक्र का बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का उल्टी चाल चलना व्यापार और नौकरी के लिहाज से अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म स्थान पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस अवधि में आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिल सकती है। वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनको नई जॉब मिलने के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा और करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी। आर्थिक मामलों में भी लाभ होगा और आपके लिए धन कमाने के शुभ संयोग बनते जाएंगे। संपत्ति जो जुड़ा लाभ भी आपको हो सकता है। वहीं व्यापारियों का काम- कारोबार, प्रापर्टी, लोहा, ऑयल, खनिज और काली वस्तुओं से जुड़ा हुआ है, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

शनि देव का वक्री चाल से चलना कुंभ राशि के लोगों को सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर उल्टी चाल चलेंगे। साथ ही आपकी राशि पर शनि देव का आधिपत्य है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। इंवेस्टमेंट से आपको लाभ होगा। वहीं आपके वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि, सामाजिक क्षेत्र में यह समय लाभदायक सिद्ध हो सकता है। साथ ही इस समय व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए शनि देव का वक्री होना सकारात्मक साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे भाव पर वक्री होंगे। इसलिए इस समय अगर आपक काम- कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं परिवार का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही इस दौरान संपत्ति तथा वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. निजी जीवन का बात करें तो, वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। वहीं परिवार के साथ यादगार समय बिताने का मौका मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

3 अक्टूबर से इन राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 27 साल बाद दंडाधिकारी शनि देव की चाल में होगा बदलाव, धनहानि के साथ सेहत खराब के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल