Shani Dev Vakri In Meen 2025 : वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके पर्व और त्योहारों पर राजयोग और शुभ योग बनाते हैं। आपको बता दें कि इस साल दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन शनि देव अन्य ग्रहों पर दृष्टि डालकर धन राजयोग बनाने जा रहे हैं। ऐसे में कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए धनराजयोग बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से भाग्य और कर्म के स्वामी होकर लाभ होकर लाभ भाव पर स्थित हैं। वहीं इस दौरान आपकी आय जबरदस्त में वृद्धि हो सकती है। साथ ही नौकरी करने वाले लोगों के पदोन्नति मिल सकती है। वहीं नौकरी कर रहे जातकों को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ मिलेगा। साथ ही इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करने में सफल रहेंगे। साथ ही आपके मान सम्मान में भी जमकर वृद्धि होगी। आपकी आमदनी में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है।
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए धन राजयोग सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से तीसरे स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्यों से आपको अच्छा धन लाभ मिल सकता है। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर लेंगे। साथ ही आपके प्रभाव में भी वृद्धि होगी। वहीं इस समय आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। साथ ही आपको भाई- बहनों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए धनराजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म के स्थान पर संचरण कर रहे हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छे सक्सेस मिल सकती है। वहीं इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही व्यापारियों को अच्छा लनलाभ हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लोगों को भी अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शनि का का धनराजयोग बनाना करियर में नई संभावनाएं लेकर आने वाला है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।
घर में सुख-शांति चाहते हैं तो इन 3 मूर्तियों को पूजा घर में न रखें, वरना घर से चली जाएगी मां लक्ष्मी, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र