Laxmi Narayan Raj Yog: वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली बाद कई ग्रह का गोचर और राजयोग बनने जा रहे हैं। जिसमें बुध और शुक्र की युति से बनने वाले लक्ष्मी नारायण राजयोग का भी नाम है। आपको बता दें कि यह राजयोग नवंबर में वृश्चिक राशि में बनेगा। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही करियर में तरक्की के साथ आय में जबरदस्त ग्रोथ हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

Karwa Chauth 2025 Date, Time: करवाचौथ पर बन रहा शुक्रादित्य राजयोग, जानिए तिथि, चंद्रोदय समय, सामग्री और करवामैया की आरती

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से लग्न भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे और कोई पुराना रुका हुआ प्रोजेक्ट अब गति पकड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चल रहा कोई विवाद सुलझ सकता है। रिश्तों में मधुरता और भरोसे का भाव बढ़ेगा। साथ ही शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

लक्ष्मी नारायण राजयोग बनने से सिंह राशि के जातकोंं के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप कोई वाहन या प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। वहीं व्यवसाय कर रहे लोगों को नई डील या पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। वहीं जो लोग जमीन- जायदाद, रियल स्टेट और प्रापर्टी से संबंधित कार्य करते हैं, उनको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं इस सयम आपके माता और ससुरालीजनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए लक्ष्मी नारायण राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। साथ ही आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। वहीं मेष राशि के जातकों को कैरियर में तेजी से उन्नति मिलने के संकेत हैं। जो लोग सरकारी नौकरी या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। साथ ही इस समय आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल