Diwali Guru Transit 2025: वैदिक पंंचांग के अनुसार इस साल दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं दिवाली से 2 दिन पहले देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। गुरु ग्रह कर्क राशि में 12 साल बाद प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो सकते हैं। साथ ही साथ ही इन राशियों को पद- प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। वहीं आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
50 साल बाद चतुर्ग्रही योग बनने से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, सूर्य और शुक्र देव की रहेगी असीम कृपा, आकस्मिक धनलाभ के योग
तुला राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु गुरु का राशि परिवर्तन सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से गुरु बृहस्पति कर्म भाव में संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति हो सकती हैं। वहीं व्यापारियों को कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।
15 सितंबर से पलट सकती है इन राशियों की किस्मत, 1 साल बाद शुक्र करेंगे सूर्य के घर में प्रवेश, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग
वहीं अगर आप कथावाचक, ज्योतिष, धर्म शास्त्री, टीचर और धर्म के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, तो आपको लाभप्रद रहेगा। वहीं इस दिवाली पर आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही कार्यस्थल पर आपको कोई इनाम और गिफ्ट मिल सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
गुरु ग्रह के गोचर से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि आपकी राशि से गुरु ग्रह भाग्य और विदेश स्थान में गोचर करेंगे। इसलिए इस अवधि में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा भी कर सकते हैं। वहीं आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। साथ ही यह समय आपके लिए पारिवारिक जीवन में सुख और शांति लेकर आएगा। घर को सजाने, नया फर्नीचर खरीदने या रियल एस्टेट से संबंधित निर्णय लेने के लिए यह अवधि बेहद अनुकूल है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु ग्रहा का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंंकि गुरु ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव पर संचऱण करेंगे। इसलिए इस समय आप अधिक लोकप्रिय रहेंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं गुरु ग्रह आपकी राशि से छठे और नवम स्थान के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको कोर्ट- कचहरी के मामलों में विजय मिल सकती है। साथ ही आपको कार्यों में किस्मत का साथ मिलेगा। वहीं देश – विदेश की आप यात्रा कर सकते हैं। साथ ही धार्मिक या मांंगलिक कार्यकर्म में शामिल हो सकते हैं। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। साथ ही अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।