Diwali 2023 Upay: हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का पर्व 12 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। ये पर्व धनतेरस के साथ आरंभ हो जाता है, जो 5 दिनों तक चलते हुए भाई दूज को समाप्त होता है। दिवाली के पर्व को अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाते हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ गणेश की जी विधिवत पूजा की जाती है। दिवाली के दिन पूजा करने के साथ-साथ कुछ ज्योतिषीय उपाय करना भी लाभकारी माना जाता है। सुखी और समृद्ध जीवन के लिए दीपावली के दिन इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहेगी। आइए जानते हैं दिवाली के दिन कौन से 5 उपाय करना होगा लाभकारी।
बाधाओं को दूर करने के साथ सौभाग्य लाने के लिए दिवाली संबंधी उपाय
गणेश-लक्ष्मी यंत्र करें स्थापित
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी गणेश जी की नई मूर्ति स्थापित करने के साथ-साथ गणेश-लक्ष्मी यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। समृद्धि और बुद्धि के देवता भगवान गणेश को माना जाता है इसकी साथ ही धन-ऐश्वर्य और भाग्य की देवी मां लक्ष्मी है। ऐसे में दिवाली के दिन इस जादुई यंत्र को घर में स्थापित करने से आपकी आय, लाभ, धन और भाग्य दोगुनी हो सकती है। इसलिए विधि-विधान से इस यंत्र की स्थापना करें।
मां लक्ष्मी को चढ़ाएं गन्ना
हिंदू धर्म में गन्ने को काफी शुभ माना जाता है। धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी की प्रिय चीजों में से एक गन्ना है। यही कारण है कि दिवाली के दिन देवी लक्ष्मी को गन्ना चढ़ाने से धन आकर्षित होता है। ऐसा करने से वित्तीय समस्या से छुटकारा मिल जाता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
करें महालक्ष्मी मंत्र का जाप
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की विधिवत पूजा करने के साथ-साथ इस महा लक्ष्मी मंत्र का 108 बार जाप करना शामिल है। इस शक्तिशाली मंत्र का निरंतर जाप करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती हैं, जिससे घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है।
महालक्ष्मी मंत्र:– ॐ श्रीं लक्षेम महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा
कौड़ी संबंधी उपाय
मां लक्ष्मी की पसंदीदा चीजों में से एक कौड़ियां है। ऐसे में दिवाली से पहले ही 11 या फिर 21 कौड़ियां ले आएं। इसके बाद इन्हें एक लाल कपड़े में बांध दें। दिवाली 2023 (Diwali 2023) के दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान इन कौड़ियों को पूजा स्थान पर रखना चाहिए। विधिवत पूजा करने के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी, अलमारी या फिर घर रखने वाले स्थान में रख दें। इन कौड़ियों को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से ना सिर्फ देवी लक्ष्मी की कृपा मिलती है, बल्कि भगवान कुबेर भी प्रसन्न होते हैं।
पीपल के पेड़ पर चढ़ाएं जल
अमावस्या (Diwali Amavasya) के दिन दिवाली होती है। इसलिए इस दिन पवित्र पीपल के पेड़ का पूजा करने के साथ जल चढ़ाने से सुख-समृद्धि की प्राप्त होती है। ये आपके जीवन में अशुभ ग्रह शनि के कारण होने वाले सभी नकारात्मक प्रभावों को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही यह काफी प्रभावी टोटका मान जाता है। सुबह के समय जल चढ़ाने के बाद शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं। तेल का दीपक जलाने के बाद जल्दी से अपने घर लौट आएं और कभी पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से आपकी कुंडली से बुरी आत्माएं, नकारात्मकता और कालसर्प दोष दूर हो जाएगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।