Diwali 2023 Dos and Donts: रोशनी का पर्व दिवाली देशभर में धूमधाम से मनाया जाता हैं। धनतेरस के साथ दिवाली पर्व आरंभ हो जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि दीवाली के दिन मां लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों के ऊपर कृपा बरसाती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा में किसी भी प्रकार कमी न रह जाएं। इसकी खूब कोशिश करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, दिवाली के खास मौके पर कुछ नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। जानिए दिवाली के मौके पर क्या करें और क्या नहीं, जिससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती रहे।
दिवाली पर क्या करें
- दिवाली के दिन रंगोली बनाना शुभ माना जाता है। इसलिए घर के प्रवेश द्वार के दोनों ओर आटा या फिर विभिन्न रंगों का इस्तेमाल करके रंगोली बना सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
- दिवाली के दिन तोरण लगाना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए आम के पत्ते, फूल आदि का इस्तेमाल करके तोरण बना लें और इसे घर के प्रवेश द्वार में टांग दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह तेजी से बढ़ जाता है। इसके साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
- दिवाली के खास मौके पर घर और ऑफिस को अच्छी तरह से सजाना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- दिवाली के दिन झाड़ू का पूजन करना शुभ माना जाता है। इसलिए इस दिन नई झाड़ू की पूजा करने के साथ सफेद रंग का धागा अवश्य बांधे।
- दिवाली पर प्रवेश द्वार के दोनों ओर दीपक जलाकर जरूर रखें। इसे मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है।
दिवाली के दिन क्या करें
- दिवाली के दिन शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।
- दिवाली के दिन घर का वातावरण शांत रहने दें। ऐसे में किसी भी प्रकार का वाद-विवाद करने से बचें।
- आमतौर पर संध्या बेला में सोना की मनाही होती है। इसलिए दिवाली के दिन भी शाम के समय बिल्कुल भी न सोएं। ऐसा करने से घर से दरिद्रता नहीं जाती है।
- किसी भी स्त्री का बिल्कुल भी अपमान नहीं करना चाहिए। इससे अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।
- घर के हर एक कोने में दीपक अवश्य जलाएं। कुएं, हैंडपंप, टंकी आदि के पास दीपक अवश्य रखें।
- दिवाली की शाम झाड़ू बिल्कुल भी न लगाएं। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती है।
- दिवाली के खास मौके पर किसी को भी लैदर, धारदार चीजें या फिर पटाखे न दें। इससे रिश्तों में खटास बढ़ती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।