Hans Mahapurush Rajyog: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक पर्व और त्योहारों पर राजयोग और शुभ योग बनते रहते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर की है और इस दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे हंस महापुरुष राजयोग बनने जा रहा है। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। साथ ही संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

दिवाली बाद शनि मार्गी और बुध होंगे वक्री, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

कन्या राशि (Virgo Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना सकारात्मक साबित है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनेगा। इसलिए इस अवधि में आपकी इनकम अच्छी वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको शेयर बाजार सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी हो जाएगी। वहीं कारोबारी वर्ग खुद को आर्थिक रूप से समृद्ध महसूस करेंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करने के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।

12 सितंबर से चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, 50 साल बाद गुरु और सूर्य बना रहे लाभ दृष्टि योग, धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के योग

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

हंस महापुरुष राजयोग बनने से वृश्चिक राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह गुरु बृहस्पति आपकी गोचर कुंडली से भाग्य और विदेश स्थान भ्रमण करेंगे।। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी रूचि धर्म-कर्म के कार्यों में रहेगी। साथ ही आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं। आपकी बौद्धिक और आध्यात्मिक क्षमता इस समय चरम पर होगी और आप अपने जीवन के उद्देश्य को समझने में सफल होंगे। साथ ही गुरु ग्रह यहां हम मजबूत स्थिति में रहते हैं। इसलिए इस समय दौरान आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी। 

तुला राशि (Libra Zodiac)

आप लोगों के लिए हंस राजयोग का बनना नौकरी और कारोबार के लिहाज से शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनेगा। इसलिए इस समय आपको प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि मिल सकती है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी, जिससे सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे। नौकरीपेशा जातक किसी अहम प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी कार्यशैली को सुधारने का मौका मिलेगा। वहीं, कारोबारियों को चालाकी से लिए गए फैसलों से लाभ होगा। साथ ही नए कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे।

पितृ पक्ष में लहसुन और प्याज खाना क्या पाप है? प्रेमानंद महाराज का जबाव आपको चौंका देगा

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल