Dev Diwali 2025 Date Kab Hai in India (देव दिवाली कब है): सनातन धर्म में देव दीपावली का खास महत्व है। यह पर्व दीपावली के ठीक 15 दिन बाद मनाया जाता है। इसे देव दिवाली या “देवताओं की दिवाली” भी कहा जाता है, भारत के सबसे प्राचीन और पवित्र नगरों में से एक, वाराणसी में मनाया जाने वाला एक अद्वितीय और दिव्य पर्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा की रात को मनाया जाता है। इस साल देव दीपावली 5 नवंबर को मनाई जाएगी। इस पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यधिक है, और इस दौरान गंगा के किनारे हजारों दीप जलाकर असुरों पर देवताओं की विजय का उत्सव मनाया जाता है, जो अंधकार पर प्रकाश की और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। आइए जानते हैं तिथि और धार्मिक महत्व

200 साल बाद नवंबर में बन रहे हंस समेत 4 अद्भुत राजयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर और कारोबार में तरक्की के योग

कब है देव दिवाली 2025? (Dev Deepawali Kab Hai)

वैदिक पंचांग के मुताबिक इस साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि 04 नवंबर 2025 को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होगी,  जो 05 नवंबर 2025 को सुबह 06 बजकर 47 मिनट तक है। ऐसे में देव दीपावली का पर्व 05 नवंबर 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन शाम को 05 बजकर 15 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 50 मिनट तक पूजा करना लाभकारी हो सकता है। इस समय आप दीप दान भी कर सकते हैं।

देव दीपावली का महत्व

शास्त्रों के अनुसार त्रिपुरासुर नामक राक्षस ने अपने अत्याचारों से देवताओं, ऋषि-मुनियों को परेशान कर रखा था। इसलिए इसके अत्याचारों से परेशान होकर सभी देवता भोलेनाथ के पहुंचे और उनसे सहायता की प्रार्थना की। तब भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का संहार किया। महादेव की इस विजय के उपलक्ष्य में सभी देवी-देवताओं ने काशी में दीप जलाकर उत्सव मनाया। आपको बता दें कि देव दीपावली के इस विशेष पर्व में गंगा के घाटों पर हजारों मिट्टी के दीपक जलाने का विशेष महत्व है। वाराणसी में गंगा के किनारे विभिन्न घाटों पर दीपों की रौशनी का यह दृश्य अत्यंत अलौकिक और दिव्य होता है। मान्यता है कि इस दिन देवता स्वर्ग से धरती पर आते हैं और इन दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। गंगा आरती के दौरान विशेष प्रार्थनाएं और भगवान शिव का पूजन किया जाता है। इस अवसर पर भक्त गंगा में स्नान करते हैं, जिसे आत्मशुद्धि का प्रतीक माना जाता है, और अन्नदान का आयोजन करते हैं, जिसे पुण्य अर्जित करने का माध्यम माना जाता है।

500 साल बाद शनि मार्गी और गुरु बृहस्पति होंगे वक्री, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, नई नौकरी के साथ अपार धनलाभ के योग

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल