Choti Diwali 2025: हिंदू धर्म में छोटी दिवाली का विशेष महत्व है।  छोटी दिवाली को नरक चौदस या नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है। इस दिन आयु के देवता यमराज की उपासना की जाती है और सौन्दर्य प्राप्ति के प्रयोग किए जाते हैं। साथ ही इस दिन घर में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां स्थापित कर उनकी पूजा-अर्चना करते हैं और इस दिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना भी की जाती है, क्योंकि इसी दिन उन्होंने नरकासुर का वध किया था। वहीं इस साल छोटी दिवाली 19 अक्टूबर को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त…

धनतेरस बाद भूमिपुत्र मंगल करेंगे अपने ही घर में प्रवेश, इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, धन- संपत्ति में अपार बढ़ोतरी के योग

छोटी दिवाली 2025 तिथि (Kab Hai Choti Diwali 2025)

वैदिक पंचांग के अनुसार नरक चतुर्दशी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आती है. इस साल चतुर्दशी तिथि का आरंभ 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर होगी और इसका समापन  20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगा. ऐसे में इस साल 19 अक्टूबर, रविवार को छोटी दिवाली मनाई जाएगी।

छोटी दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 2025

छोटी दिवाली पर पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर को रात 11 बजकर 41 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इस बीच आप पूजा- अर्चना कर सकते हैं।   

छोटी दिवाली का महत्व

मान्यता है कि इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था और 16,000 महिलाओं को उसके कैद से मुक्त कराया था। इस उपलक्ष्य में लोगों ने दीप जलाए, जिसे छोटी दिवाली के रूप में मनाया गया। वहीं नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के दिन को उत्तर भारत में हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन अर्धरात्रि में मां अंजना के गर्भ से हनुमान जी का जन्म हुआ था।

200 साल बाद करवाचौथ पर बनने जा रहा सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में तरक्की के साथ अपार धनलाभ के योग

 यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल