Chaturmas 2023 Rules: वैदिक पंंचांग के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी के बीच के चार महीने को चातुर्मास कहते हैं। चातुर्मास इस साल 29 जून से शुरू हो रहे हैं। साथ ही इन चार महीने देवतागण योग निद्रा में चले जाते हैं। जिस कारण विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण संस्कार, मुंडन संस्कार जैसे शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। वहीं शास्‍त्रों के अनुसार इन चार महीनों में जो व्‍यक्ति नियमों का पालन करता है और संयम से रहता है। उसको यश और वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही उस पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा रहती है। आइए जानते हैं चातुर्मास में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए…

1-  काले वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए

चातुर्मास में काले और नीले रंग के वस्त्रों को पहनने से बचना चाहिए। क्योंकि काले और नीले रंग पूजा में वर्जित बताए हैं। साथ ही  काले और नीले वस्‍त्रों का त्‍याग करने से आपके में मन में भक्ति भाव का संचार होता है और पूजा करने में मन लगता है।

2- चातुर्मास में मिट्टी के पात्रों का करें प्रयोग

चातुर्मास में धातु के बर्तनों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। वहीं हो सके तो पलाशपत्र, मदारपत्र या वटपत्र की पत्तल में भोजन करें। साथ ही अगर इनमें नहीं सकें तो मिट्टी के पात्रों का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं शास्त्रों के अनुसार चातुर्मास में व्यक्ति को दूध और फल का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से उसको अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

3- ब्रह्मचर्य का करना चाहिए पालन

शास्त्रोंं के अनुसार जो व्यक्ति को चार महीने ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। साथ ही मन को भगवान के भजन और कीर्तन में लगाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही चातुर्मास में जो व्‍यक्ति अपनी प्रिय वस्‍तुओं का श्रद्धापूर्वक या फिर प्रयत्‍नपूर्वक त्‍याग करता है, उसे वे त्‍यागी हुई वस्‍तुएं अक्षय रूप में प्राप्‍त होती हैं।

4- चातुर्मास में मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए

विष्णु पुराण के अनुसार चातुर्मास में तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। मान्यता है कि तुलसी का संबंध भगवान विष्णु से है। तुलसी का अपमान करने से भगवान खुद नाराज होते है। चातुर्मास में कोई भी मांगलिक कार्य करने की मनाही होती है। पीपल का पेड़ चातुर्मास के दौरान लगाना चाहिए। साथ ही उसकी प्रतिदिन पूजा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल