Chaturgrahi Yoga In Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्टूबर माह काफी खास है, क्योंकि इस माह कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने वाला है। ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन के कारण किसी न किसी ग्रह की युति या फिर शुभ-अशुभ योग बन रहा है। ऐसे ही इस माह शुक्र की राशि तुला में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। दरअसल, इस माह की शुरुआत में यानी 3 अक्टूबर को मंगल ग्रह तुला राशि में गोचर कर गए थे। इस राशि में पहले से ही केतु ग्रह विराजमान है। इसके साथ ही 18 अक्टूबर को सूर्य और 19 अक्टूबर को बुध भी तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में तुला राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस योग के बनने से कई राशियों के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होगी। लेकिन कुछ ऐसी राशियां है, जो मालामाल हो सकती है। आइए जानते है तुला राशि में चतुर्ग्रही योग बनने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ।

सिंह राशि (Singh Zodiac)

चतुर्ग्रही योग बनने से सिंह राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकते हैं। इस राशि के जातकों को आत्मविश्वास और साहस का संचार होगा। लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। कारोबार में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरी और करियर में भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

तुला राशि में ये योग बनने से जीवन के कई कष्ट दूर हो सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी मामलों से भी छुटकारा मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के भी पूरे आसार है। वाहन, संपत्ति खरीदने का भी योग बन रहा है। कानूनी मामलों में भी सफलता हासिल हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। व्यापार में भी अधिक लाभ मिलने के भी आसार है।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

मंगल और केतु की युति से इस राशि के जातकों को भी विशेष लाभ मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है। अधिक खर्च होने के बाद भी धन की बचत होगी। निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी पदोन्नति मिल सकती है। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इसके चलते कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां ही खुशियां आएगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।