Lunar Eclipse 2023 Horoscope: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ग्रहण एक खगोलीय घटना है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के पूर्णिमा तिथि को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने के साथ चंद्र देव की आराधना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। माना जाता है कि इस दिन शीतलता और शांति का अमृत बरसाता है। इस साल शरद पूर्णिमा में चंद्र ग्रहण का साया है और यह ग्रहण भारत में भी नजर आने वाला है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए ये शुभ, तो कुछ राशियों के लिए अशुभ साबित हो सकता है। जानिए किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।

9 साल बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया

इस साल शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का साया है। बता दें कि 9 साल पहले भी शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण पड़ा था। ज्योतिषों के अनुसार, 8 अक्टूबर 2014 को शरद पूर्णिमा के दिन पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ा था, जो भारत में भी नजर आया था।

साल के आखिरी चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में मेष राशि में गुरु बृहस्पति के साथ युति हो रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

चंद्र ग्रहण का इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी, जिससे हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। आप अपने वाणी के कौशल से हर किसी के प्रिय बन सकते हैं। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। आय के नए स्तोत्र खुल सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा टाइम जाएगा। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ खूब मुनाफा हो सकता है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को भी खूब लाभ मिलने के आसार है। शुभ योग में संपत्ति या फिर वाहन खरीद सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के लिए भी चंद्र ग्रहण लाभकारी हो सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस में अपार सफलता मिल सकती है। लंबे समय से जिस प्रोजेक्ट में लगे हुए है। अब उसमें सफलता मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।