Chandra Grahan 2025, Lunar Eclipse 2025, Chandra Grahan Kab Hai: खगोलीय, और धार्मिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहण का असर देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। हिंदू धर्म में ग्रहण काल को अशुभ माना जाता है। इस दौरान पूजा-पाठ से लेकर मंदिरों तक के कपाट बंद होते हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण होली के दिन लगा था। वहीं दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि को लगने वाला है। ये पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा। इसे ब्लड मून भी कहा जाता है रहा है। आइए जानते हैं भारत में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखेगा कि नहीं? इसके साथ ही जानें सूतक काल का समय सहित अन्य जानकारी…

कब लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025 Time)

भारतीय समय के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण  7 सितंबर की रात 9:57 बजे आरंभ होगा, जो 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही रात 11:09 पर इसका स्पर्श शुरू होगा। रात 11:42 बजे चंद्र ग्रहण का मध्यकाल होगा, जबकि रात 12:23 बजे से इसका मोक्ष काल शुरू होगा। ये चंद्र ग्रहण करीब 4 घंटे चलेगा।

मृत्यु पंचक और ग्रहण योग में लग रहा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, ये 9 राशियां रहें सतर्क, धन हानि और सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में दिखेगा कि नहीं? (Solar Eclipse Visible In India)

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत के कुछ शहरों में नजर आने वाले हैं। जिसमें से दिल्ली,मुंबई चंडीगढ़, अहमदाबाद,जयपुर, लखनऊ, पुणे, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता आदि शामिल है। भारत के अलावा उत्तरी अमेरिका में पश्चिम, दक्षिण अमेरिका में पूर्व, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर, यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, आर्कटिक, अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण 2025 सूतक काल (Chandra GrAHAN 2025 Sutak Kaal)

हिंदू धर्म में सूतक काल का विशेष महत्व है, जो ग्रहण लगने से कुछ घंटे पहले आरंभ हो जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ-मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। बता दें कि चंद्र ग्रहण आरंभ होने के करीब 9 घंटे पहले सूतक काल आरंभ हो जाएगा। ऐसे में भारत में 7 सितंबर को दोपहर करीब 1 बजकर 57 मिनट से सूतक काल आरंभ हो जाएगा, जो ग्रहण खत्म होने के साथ समाप्त हो जाएगा।

30 साल बाद शनि गुरु के घर में चलेंगे सीधी चाल, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा लाभ

इस समय चंद्रमा हो जाएगा लाल (Blood Moon 2025 Time)

बता दें कि साल का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जोकि ब्लड मून भी होगा। ये अद्भुत दृश्य लगभग 82 मिनट तक दिखाई देगा। 7 सितंबर रात 11:00 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर सुबह 12:22 बजे तक रहेगा।