Chandra Grahan 2025 Today Live Updates: वैदिक पंचांगं के अनुसार एक निश्चित अंतराल पर पर चंद्र और सूर्य ग्रहण लगते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि चंद्रग्रहण 7 सितंबर रविवार की रात को भाद्रपद मास की पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। जो भारत में भी दृश्य रहेगा। वहीं यह चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। वहीं मन प्रसन्न रहेगा। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
चंद्र ग्रहण का समय
ज्योतिष पंचांग के मुताबिक 7 सितंबर 2025 को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण है। इस दिन भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि होगी। इसके अलावा यह ग्रहण 7 सितंबर को रात 9 बजकर 59 मिनट पर लगेगा। इसका समापन देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा।
सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण प्रारंभ होने से 9 घंटे पूर्व सूतक काल की शुरुआत होती है। ऐसे में 7 सितंबर 2025 को सूतक काल दोपहर 12 बजकर 59 मिनट से शुरू होगा।
चंद्र ग्रहण इन राशियों को शुभ
वैदिक ज्योतिष अनुसार मेष, वृष, कन्या, मकर और धनु राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण मंगलकारी सिद्ध हो सकता है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं इन लोगों को आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही मेष, वृष, कन्या और धनु राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इन लोगों को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। साथ ही आय के नए माध्यम बन सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।