Chandra Grahan 2023 Chaturgrahi Yoga Effects: वैदिक ज्योतिष अनुसार समय- समय चंद्र और सूर्य ग्रहण लगते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी देखने को मिलता है। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण 5 मई को लगने जा रहा है और इस दिन बुद्ध पूर्णिमा भी पड़ रही है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाती नक्षत्र में लग रहा है। वहीं इस दिन चतुर्ग्रही भी बन रहा है और यह योग 12 साल बाद बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य, बुध, गुरु और राहु के चतुर्ग्रही योग में चंद्र ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस ग्रहण का विशेष महत्व है। वहीं 12 राशियों पर इस ग्रहण का प्रभाव पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारी वर्ग को इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। नए ऑर्डर मिल सकते हैं। साथ ही इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं आपको फंसा हुआ धन मिल सकता है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
चंद्र ग्रहण धनु राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और इस समय आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं इस समय घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं चतुर्ग्रही योग के प्रभाव से आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
आप लोगों के लिए चंद्र ग्रहण लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही इस समय आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप का में अच्छी सफलता मिल सकती है। कोई योजना सफल हो सकती है।