Cancer Yearly Horoscope Prediction in Hindi, Kark Rashi Ka Varshik Rashifal (कर्क वार्षिक राशिफल 2026): ज्योतिष शास्त्र अनुसार कर्क राशि पर चंद्र ग्रह का आधिपत्य है। वहीं चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है। साथ ही चंद्रमा माता, मानसिक स्थिति, मनोबल, द्रव्य वस्तुओं, यात्रा, सुख-शांति, धन-संपत्ति, रक्त, बायीं आँख, छाती आदि के कारक होते हैं वहीं आपको बता दें कि मेष राशि वालों की 1 जनवरी गोचर कुंडली की बात करें तो दूसरे भाव में केतु ग्रह विराजमान हैं। साथ ही छठे भाव में चार ग्रह बुध, मंगल, शुक्र और सूर्य स्थित हैं। वहीं अष्टम भाव में राहु और नवम में शनि देव हैं। वहीं इसके साथ ही चंद्रमा 11 वें भाव में तो वहीं गुरु ग्रह वक्री अवस्था में 12 भाव में विराजमान हैं। वहीं 2 जून को गुरु ग्रह लग्न में आ जाएंगे। आइए जानते हैं कर्क राशि वालों को 2026 करियर, कारोबार और पारिवारिक जाीवन के लिए कैसा रहेगा…

Aries Yearly Horoscope 2026: मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का प्रभाव, जानिए 2026 में करियर, कारोबार और वैवाहिक जीवन का हाल, पढ़ें वार्षिक राशिफल

कर्क राशि वालों का करियर और कारोबार (Career Of Kark Zodiac In 2026)

इस साल व्यापारी वर्ग अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। साथ ही इस राशि के लोग नया कार्य शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको फरवरी, अप्रैल, मई और जून के महीने में कार्य कर सकते हैं। वहीं अगस्त के महीने में भी आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। लेकिन गुरु ग्रह 12 भाव में स्थित हैं। इसलिए थोड़ा खर्च ज्यादा हो सकता है। वहीं राहु ग्रह अष्टम भाव में स्थित हैं, जिनकी पूर्ण दृष्टि 12वें भाव पर पड़ रही है। तो सेहत पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। वहीं शनि देव भाग्य स्थान में हैं तो आपको भाग्य का भी साथ मिलेगा।

कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति (Finance Of Karka Zodiac In 2026)

इस साल कर्क राशि के जातक अच्छी कमाई कर पाएंगे। फरवरी, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त के महीने में कमाई कर सकते हैं। धन आगमन के नए मार्ग बनेंगे। इसके बाद फिर 13 नवंबर से 10 दिसंबर तक समय फिर अच्छा आएगा। वहीं इस समय आप विदेश यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस साल आपकी खुद की प्रापर्टी हो सकती है। कोई वाहन खरीद सकते है। वहीं जिन लोगों का काम-कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है, तो उनको अच्छा लाभ हो सकता है। लेकिन 18 सिंतबर से 10 दिसंबर के समय कोई डील फाइनल नहीं करें। साथ किसी को पैसा उधार नहीं दें। क्योंकि मंगल और सूर्य देव नीच के संचऱण करेंगे।

कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य 2026 (Health Of Kark Zodiac In 2026)

मेष राशि वालों की सेहत की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली के छठे भाव में चार ग्रहों का योग है। वहीं राहु ग्रह अष्टम भाव में स्थित हैं, तो आपको सेहत से संबंधित सावधानी रखनी चाहिए। इस समय आपको कोई लंबी बीमारी हो सकती है। इस समय आपको शीत प्रकोप से बचना होगा। गले, छाती औऱ पेट के रोग हो सकते हैं। वहीं जनवरी और मार्च के महीने में विशेष ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों का करियर और शिक्षा (Career Of Kark Zodiac In 2026)

छात्रों के लिए साल 2026 अच्छा साबित हो सकता है। वहीं मई के बाद से आप विदेश में जाकर पढ़ाई करने का सपना हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह के आशीर्वाद से उन लोगों को अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिन लोगों का कोर्स पूरा हो रहा है। 

कर्क राशि वालों का वैवाहिक जीवन 2026 (Married Life And Relationship Of Karka Zodiac In 2026)

आपका वैवाहिक जीवन की बात करें तो आपकी गोचर कुंडली के सातवें भाव में मकर राशि है और मकर राशि के स्वामी शनि देव नवम भाव में स्थित हैं। इसलिए वैवाहिक जीवन तो सही रहेगा। साथ ही प्रेम संबंध में कोई खास परेशानी नहीं रहेगी। लेकिन कुछ समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। 18 सितंबर से 12 नवंबर के बीच में थोड़ा सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि मंगल आपकी राशि में ही नीच के होंगे। इसलिए इस समय आपको क्रोध की अधिकता से बचना चाहिए। साथ ही लगातार बहसबाजी से बचें।

करें ये महा उपाय 2026 (Remedy For Karka Zodiac 2026)

इस साल आपको अगर परेशानी से बचना है। तो सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। शनि देव की आराधना करें। वहीं मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं इस पूरी साल आपको गुरुवार के दिन किसी पुजारी को बेसन के लड्डु, पीली दाल और केले का दान करें। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल