Budhaditya Rajyog In Taurus: ज्योतिष शास्त्र मुताबिक ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर गोचर करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं। जिसका असर मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि सूर्य और बुध अभी वृष राशि में स्थित हैं, जिससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है। साथ ही इस योग का असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव के स्वामी होकर 11वें भाव में विराजमान हैं। साथ ही यहां सूर्य देव भी स्थित हैं। इसलिए इस समय आप मेहनत से पैसा कमाने का योग हैं। आपके कार्यक्षेत्र में काफी विस्तार हो सकता है। किसी काम से आपको विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है।आपको सभी कार्यों में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और सफलता मिलना आरंभ हो जाएगी। वहीं इस समय आपकी आय में वृद्धि होगी। साथ ही आय के नए- नए माध्यम भी बनेंगे।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुधादित्य राजयोग सिंह राशि के जातकों को लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यहां लाभ, व्यापार और धन का स्वामी होकर दशम भाव में बुध देव विराजमान हैं। साथ ही सूर्य देव भी दशम भाव में मजबूत स्थिति में होते हैं। इसलिए इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आजीविका के संसाधनों में वृद्धि होगी। वहीं ऑफिस में नौकरीपेशा लोगों को कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं जो आपको नई पहचान दिलाएंगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। वहीं जो लोग व्यापारी हैं, उनको इस समय अच्छे ऑर्डर आ सकते हैं, जिससे धनलाभ हो सकता है।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए बुधादित्य राजयोग अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके धन में वृद्धि होगी और धन प्राप्ति के कई और रास्ते भी नजर आएंगे। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के लिहाज से यात्रा पर भी जा सकते हैं। वहीं इस समय घर पर कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। वहीं छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल फल देने वाला माना जा रहा है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।