Triekadash Yog 2025: ग्रहों के युवराज बुध को बुद्धि, व्यापार, तर्क-वितर्क, शिक्षा, बौद्धिक क्षमता आदि का कारक माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। बुध एक राशि में करीब 15 दिनों तक रहते हैं। ऐसे में एक माह में दो बार राशि परिवर्तन करते है, जिससे किसी न किसी ग्रह के साथ युति या फिर दृष्टि पड़ती रहती है, जिससे शुभ योगों का निर्माण होता है। इस समय बुध वृश्चिक राशि में विराजमान है। जहां पर मंगल भी विराजमान है। बुध के इस राशि में होने से वह शनि की राशि मकर में विराजमान यम ग्रह के साथ संयोग करके लाभ दृष्टि योग बना रहे हैं जिसे त्रिएकादश योग भी कहा जाता है। इस योग के बनने से 12 राशियों के जीवन में प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 30 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 23 मिनट पर बुध और यम एक-दूसरे से 60 डिग्री पर होंगे। ऐसे में तुला, कुंभ और मेष राश के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-यम का त्रिएकादश योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के आठवें भाव में बुध और दसवें भाव में यम विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उम्मीद से ज्यादा मिलने के योग बन रहे हैं। आपको परिवार और दोस्तों का काफी हद तक सपोर्ट मिलने वाला है। इसके साथ ही आप जिस काम में लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं, तो उसमें अब सफलता हासिल हो सकती है। मंगल भी इस राशि पर असर अच्छा डालेंगे। ऐसे में पद-प्रतिष्ठा दिलाने में सूर्य भी कामयाब हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)
इस राशि के जातकों के लिए बुध-यम का केंद्र दृष्टि योग काफी अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि के जातकों को पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। इसके साथ ही आप कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ सकते हैं। व्यापार में भी काफी लाभ के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। आप अपने कामों में अत्यंत सफल हो सकते हैं। बौद्धिक क्षमता की भी तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। अप्रत्याशित रूप से धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि (Libra Zodiac)
इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। इस राशि में बुध दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातक अपनी वाक्पटुता के बल पर की क्षेत्रों में सफल हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी ये अवधि लाभकारी हो सकती है। शिक्षा से संबंधित मामलों में काफी लाभ मिल सकता है । सगे संबंधियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही वाहन, घर का सुख प्राप्ति हो सकता है।
नवबंर माह में ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करके वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में मीन राशि में विराजमान शनि के साथ संयोग करके नवपंचम राजयोग का निर्माण करेंगे। इस राजयोग का निर्माण होने से 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिलने वाला है। लेकिन इन तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। जानें इन लकी राशियोें के बारे में
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
