Vipreet Rajyog:  वैदिक ज्योतिष मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करके शुभ और अशुभ योग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजकुमार बुध 24 अगस्त को वक्री हुए हैं, जिससे उन्होंने  विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं इस राजयोग का असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय बुध ग्रह की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही प्रापर्टी, शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों को विपरीत राजयोग का बनना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी गोचर कुंडली में बुध ग्रह चतुर्थ भाव और सप्तम स्थान के स्वामी हैं। साथ ही वह रोग स्थान पर विराजमान हैं। इसलिए इस समय आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही भौतिक सुखों की प्राप्ति भी होगी। साथ ही जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और पार्टनर की तरक्की होगी। वहीं बुध सूर्य के साथ वक्री अवस्था में हैं। साथ ही शनि की दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए इस समय उन लोगों को खास लाभ होगा। जिनके ऊपर बुध की दशा चल रही है। साथ ही जन्मकुंडली में विपरीत राजयोग बन रहा हो। 

मकर राशि (Makar Zodiac)

 विपरीत राजयोग का बनना मकर राशि के लोगों को आर्थिक रूप से लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी गोचर कुंडली में भाग्य और छठे स्थान के स्वामी होकर बैठे हैं। साथ ही वह अष्टम स्थान में स्थित हैं और वक्री भी हैं। वहीं शनि और राहु की दृष्टि भी पड़ रही है। इसलिए इस अवधि में आपकी इच्छाओं की पूर्ति होने वाली है।  वहीं स्टॉक मार्केट, सट्टा और लॉटरी में लाभ के संकत हैं। वहीं जो लोग सोना- चांदी का लेन- बेच करते हैं उनको अच्छा लाभ होने के आसार हैं। साथ ही जो लोग कमीशन और प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आपकी आय में इजाफा हो सकता है।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

विपरीत राजयोग का बनना आप लोगों के लिए हर क्षेत्र में सफलता देने वाला साबित हो सकता है। क्योंकि बुध देव आपकी राशि से करियर और आयु के स्वामी हैं और 12वें भाव में स्थित हैं। साथ ही  वक्री अवस्था में है। वहीं कुछ दिन बाद बुध अस्त भी हो जाएंगे। इसलिए इस दौरान आपको सेहत का ध्यान रखना चाहिए। लेकिन आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। वहीं आय के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल होंगे। साथ ही अगर आप कॉमोडिटी, शेयर बाजार, सोना-ं चांदी और प्रापर्टी के लेन- बेच से लाभ होगा। वहीं इस अवधि में कारोबारियों को अच्छे लाभ के संकेत हैं। साथ ही नए ऑर्डर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल