Budh Planet Uday:वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को सबसे छोटा ग्रह माना गया है। साथ ही इनको ग्रहों के राजकुमार ही उपाधि दी गई है और यह मिथुन, कन्या राशि के स्वामी हैं। साथ ही यह व्यापार और बुद्धि के दाता हैं। इसलिए जब भी बुध ग्रह की चाल में बदलाव होता है। तो उसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। आपको बता दें बुध ग्रह 13 सितंबर को सिंह राशि में उदित होने जा रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन पर इस समय बुध देव की विशेष कृपा रहने वाली है। आइए जानते हैं ये किन राशि के लोग हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना मिथुन राशि के जातकों को शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में उदित होंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही इस दौरान आपके मान- सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वहीं पैतृक संपत्ति के मामले में लाभ होगा। मेहनत करने पर आपको लाभ होगा और आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का सुख प्राप्त हो सकता है। वहीं इस दौरान आपको आपको माता सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का उदित होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के नवम भाव में उदय होंगे। इसलिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही जो काम आपके रुके हुए थे उसमें आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में आपको नए अवसर भी मिल सकते हैं और इनका चुनाव आपको सोचसमझकर करना चाहिए। वहीं इस समय आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही बुध ग्रह के आशीर्वाद से प्रतियोगी छात्रों को इस समय नौकरी मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का उदित होना सिंह राशि के जातकों को फायदेमंद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से लग्न भाव में ही उदित होने जा रहे हैं। जिससे इस समय आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वहीं आपको व्यवसाय में विशेष लाभ होगा। आपके कार्य की सराहना होगी। साथ ही कोई मजबूत निर्णय लेंगे जो कि सफल साबित होंगे। पार्टनरशिप में यदि आप बिजनस करते हैं तो आपको लाभ हो सकता है। वहीं इस समय आपकी सेहत में भी सुधार देखने को मिलेगा।