Mercury Transit In Taurus: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 7 जून को बुध वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं। वहीं मकर राशि में गुरु और चंद्रमा की युति बन रही है, जिससे गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखन को मिलेगा। लेकिन 3 राशियांं ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं…

वृष राशि (Taurus Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से नवम भाव में बनने जा रहा है। जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना जाता है। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही इस दौरान नौकरी में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे और नए नए लोगों से भी मुलाकात होगी। वहीं  भाग्य का साथ मिलने से अटके हुए कार्य पूरे होंगे और सरकारी योजनाओं का भी अच्छा लाभ मिलेगा। साथ ही इस समय आप दोस्तों या परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

तुला राशि (Tula Zodiac)

गजकेसरी राजयोग बनना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव में बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको वाहन और प्रापर्टी का लाभ मिल सकता है। साथ ही इस समय प्रफेशनल और पर्सनल मामलों में अच्छे लाभ मिलेंगे। कारोबार में अच्छी वृद्धि होगी और उन्नति के अवसर भी मिलेंगे। वहीं समाज में आपको सम्मान बढ़ेगा। साथ ही इस अवधि में अगर आप कहीं निवेश की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छा लाभ होगा। वहीं इस दौरान आपको माता का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

आप लोगों के लिए गजकेसरी राजयोग का बनना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनने जा रहा है। जिसे धन और वाणी का भाव माना जाता है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी वाणी में प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं आर्थिक स्थिति भी इस समय मजबूत देखने को मिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल