Budh Planet Margi: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर मार्गी और वक्री होते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बात दें कि बुध ग्रह 24 अगस्त तक मार्गी अवस्था में विराजमान रहेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस अवधि में आर्थिक धनलाभ और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
सिंह राशि (Leo Zodiac)
बुध ग्रह का मार्गी होना सिंह राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से नवम भाव में मार्गी हुए हैं, जिसे भाग्य और विदेश स्थान माना गया है। इससिए इस समय आपका भाग्योदय हो सकता है। साथ ही इस समय आप काम- कारोबार से सिलसिले से किसी य़ात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। बुध के प्रभाव से सिंह राशि के जातकों को एक मजबूत करियर की प्राप्ति होगी। वहीं पिता के साथ संबंध इस अवधि में अच्छे रहेंगे। वहीं अगर आप व्यापारी हैं, तो इस अवधि में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। साथ ही प्रतियोगी छात्रों के लिए भी यह समय शुभ साबित हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का मार्गी होना अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनकी नई जॉब लग सकती है। साथ ही साथ ही इस दौरान आप मेहनत करने से पीछे नहीं हटेंगे। वहीं कार्यस्थल पर आपको जूनियर और सीनियर का साथ मिलेगा। वहीं जो लोग कारोबारी हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही वो इस समय अपने व्यापार का विस्तार भी कर सकते हैं।
मकर राशि (Makar Zodiac)
बुध ग्रह का मार्गी होना मकर राशि के जातकों को लाभप्रद साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मार्गी हुए हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। वहीं जो लोग जमीन- जायदाद, रियल स्टेट और भूमि से संबंधित लेन- बेच करते हैं, उनको यह समय अच्छा साबित हो सकता है। वहीं बुध ग्रह की दृष्टि आपकी गोचर कुंडली के दशम भाव पर पड़ रही है। इसलिए इस दौरान आपका करियर काफी अच्छा रहने वाला है। बुध के प्रभाव से मकर राशि के जातकों को एक मजबूत करियर की प्राप्ति होगी।
