Budh Gochar In Kanya: ज्योतिष अनुसार बुध को तार्किक क्षमता, गणित, बुद्धि, व्यापार, अर्थव्यवस्था और बाचतीत के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है, तो इसका प्रभाव मावन जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि बुध ग्रह अपनी स्वराशि कन्या में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…

मीन राशि (Meen Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में होने जा रहा है। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। वहीं आर्थिक स्थिति में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। इस दौरान आप अच्छी खासी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। साथ ही जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। जीवनसाथी की तरक्की हो सकती है। व्यापारियों को इस समय अच्छा लाभ हो सकता है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

बुध ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको रुके हुए काम मिल सकते हैं। इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। साथ ही आप इस समय किसी छोटी या बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं आपकी बातचीत की शैली में भी सुधार आएगा जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। साथ ही जो छात्र हैं, उनको इस समय सफलता मिल सकती है। वहीं इस घर या परिवार में कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों को  शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में संचरण करने जा रहे हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी गोचर कुंडली के 12वें भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही आप सेविंग करने में कामयाब रहेगी। मीडिया, मार्केटिंग, शिक्षा और संचार से जुड़े लोगों का समय अद्भुत और शानदार रहने वाला है। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा है,उनको अच्छा लाभ हो सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल