Budh Gochar In Tula: वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह व्यापार, बुद्धि, तर्क शक्ति, गणित, अर्थव्यवस्था, शेयर बाजार और वाणी के कारक हैं। इसलिए जब भी बुध की चाल में बदलाव होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आपको बता दें कि बुध ग्रह 19 अक्टूबर को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय करियर और कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आक्समिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही काफी समय से रुका हुआ कोई बड़ा पेमेंट व्‍यापारियों को मिलने से उनकी कई रुकी योजनाएं फिर से आरंभ हो सकती हैं। वहीं इस समय आपको प्रेम- संबंधों में सफलता मिल सकती है। मतलब प्रेम, विवाह में बदल सकता है। साथ ही जो लोग शादीशुदा हैं, उनको इस समय संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आप इस समय आप लोगों को शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से धनलाभ हो सकता है। 

मेष राशि (Aries Zodiac)

बुध ग्रह का तुला ऱाशि में गोचर आप लोगों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। साथ ही जो लोग अविवाहित हैं, उनको विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का व्यापार करते हैं, उनके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। वहीं परिवार के लोगों के साथ आपके संबंधों में काफी सुधार होगा। कारोबार में जीवनसाथी की सलाह लेकर आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होगी।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए बुध ग्रह का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। साथ ही जिन लोगों का व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ हैं, उनको इस समय अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में धन लाभ के साथ ही आपके लिए कार्यक्षेत्र में भी उन्‍नति के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। वहीं नया कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल