Mercury Planet Transit In Sagittarius: ज्योतिष में बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना गया है। साथ ही बुध ग्रह चंद्रमा के बाद दूसरे ऐसे ग्रह हैं, जो सबसे तेज चाल से गति करते हैं। साथ ही बुध ग्रह कन्या और मिथुन राशि के स्वामी होते हैं। वहीं गुरु और शनि इनके परम मित्र हैं। ऐसे में आपको बता दें कि आज यानी 28 नवंबर को बुध ग्रह गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इन लोगों को हर कार्य में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध ग्रह का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह एक तो आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही बुध ग्रह आपकी राशि से सप्तम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वहीं जीवनसाथी की तरक्की भी हो सकती है। वहीं अगर आपका विवाह नहीं हुआ है तो इस राशि के लोगों के लिए बुधदेव की कृपा से नए साल में विवाह के योग भी बनेंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। वहीं इस समय आपको पार्टनरशिप के काम मेंं अच्छी सफलता मिल सकती है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
आप लोगों के लिए बुध देव का राशि परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि बुध ग्रह आपकी राशि से भाग्य स्थान पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपके लिए जीवन में कमाई करने के कई मौके आएंगे और आपको शुभ लाभ होगा।परिवार के लोगों से आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। वहीं इस समय आप किसी मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)
ग्रहों के राजकुमार बुध ग्रह का गोचर वृश्चिक राशि के लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर धन की प्राप्ति होती रहेगी। वहीं फंसा हुआ धन प्राप्त होगा। वहीं आपको कारोबार में मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और वैवाहिक जीवन अच्छा चलेगा। साथ ही इस दौरान आपकी बातचीत करने की शैली में निखार आएगा। जिससे लोग आपसे इंप्रेस होंगे।