Bedroom Vastu Tips: घर का हर हिस्सा अपनी अलग ऊर्जा का संचार करता है, लेकिन बेडरूम वह स्थान है जहां मन को शांति मिलती है और रिश्तों की नींव मजबूत होती है। यदि इस कमरे में वास्तु संतुलन बिगड़ जाए, तो जीवन में बेचैनी, नींद की कमी, तनाव और दांपत्य संबंधों में दूरियां बढ़ सकती हैं। इसलिए बेडरूम को वास्तु शास्त्र के अनुसार सजाना बेहद आवश्यक है। ऐसे में आइए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए, ताकि रिश्तों में प्यार, सामंजस्य और सुकून बना रहे।

धार्मिक वस्तुएं

बेडरूम आराम करने का स्थान होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यहां देवी-देवताओं की तस्वीरें, धार्मिक ग्रंथ या चालीसा रखना शुभ नहीं माना जाता है।
वास्तु कहता है कि ऐसा करने से शुक्र ग्रह की ऊर्जा प्रभावित होती है, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच अनबन या मतभेद बढ़ सकते हैं।

नकारात्मक रंगों से बचें

सनातन धर्म में काला रंग शनि ग्रह का प्रतीक माना जाता है, जबकि बेडरूम का संबंध शुक्र ग्रह से होता है। शनि और शुक्र का यह मेल रिश्तों में दूरी बढ़ा सकता है। इसलिए बेड पर काले या गहरे भूरे रंग की चादरें लगाने से बचना चाहिए। इसके बजाय आप हल्का गुलाबी, क्रीम या हल्का नीला जैसे रंग चुन सकते हैं।

डिप्रेशन वाली पेंटिंग

बेडरूम की दीवारों पर हमेशा ऐसी पेंटिंग लगानी चाहिए जो जीवन, प्रेम और आशा का संदेश देती हों। वास्तु शास्त्र के अनुसार, उदासी, अकेलेपन या रोते हुए चेहरों वाली तस्वीरें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। इसलिए बेडरूम में हमेशा सकारात्मक और प्रेरणादायक चित्रों का ही चयन करें।

बेडबॉक्स में इलेक्ट्रॉनिक सामान न रखें

अपने बेडबॉक्स में लैपटॉप, मोबाइल, पुरानी घड़ियां, तार या अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसी वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में इन चीजों को रखने से जीवन में भ्रम, तनाव और अस्थिरता ला सकता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2025 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2025 से 2030 का वर्षफल

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें