Bedroom Vastu Tips: कहते हैं कि जीवन में हर चीज हमारे कर्मों के हिसाब से मिलती है। अगर हमारे कर्म अच्छे हों, तो जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। लेकिन वास्तु शास्त्र का भी हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कई बार कुछ परेशानियां सिर्फ कर्मों की वजह से नहीं होतीं, बल्कि उनका असर हमारे घर के वास्तु से भी जुड़ा होता है। माना जाता है कि अगर हम वास्तु के कुछ महत्वपूर्ण नियमों को सही तरीके से समझ लें और उन्हें अपनाएं तो जीवन में सुख-शांति बढ़ सकती है। खासकर बेडरूम का वास्तु बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि हम अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा यहीं आराम और नींद में बिताते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोते समय बेडरूम में कुछ चीजें बिल्कुल भी पास नहीं रखनी चाहिए, वरना घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और नींद पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 चीजें कौन सी हैं जिन्हें सोते समय बेडरूम में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए।
घड़ी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेड के पास या सिरहाने के पास दीवार पर घड़ी लगाना या रखना शुभ नहीं माना जाता है। इससे कमरे की सकारात्मक ऊर्जा पर असर पड़ता है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अगर आप समय देखने के लिए घड़ी रखना चाहते हैं, तो उसे सोने वाली जगह से थोड़ा दूर रखें।
पर्स
कई लोग रात में पर्स को बेड के पास रखे ड्रॉवर या टेबल पर रख देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और पैसों की हानि होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप आर्थिक रूप से स्थिर रहना चाहते हैं तो अपने पर्स को बेडरूम से दूर, किसी शुभ स्थान पर रखें।
इलेक्ट्रॉनिक सामान
आज के समय में मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट को अपने बेड पर या पास में रखना बहुत आम बात हो गई है। लेकिन वास्तु के अनुसार यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकता है। इन उपकरणों से निकलने वाला रेडिएशन नींद की गुणवत्ता पर असर डालता है और मानसिक तनाव बढ़ाता है। इसलिए सोने से पहले सभी इलेक्ट्रॉनिक चीजों को बेड से दूर रख दें।
फूटवियर
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि कभी भी जूते-चप्पल बेडरूम में नहीं रखने चाहिए। इससे कमरे में गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। खासकर सोते समय अगर बेड के पास फूटवियर रखा हो, तो इसका असर आपकी नींद और मन की शांति दोनों पर पड़ता है। इसलिए फूटवियर को हमेशा कमरे के बाहर ही उतारें।
किताबें या डायरी
कई लोग रात को सोने से पहले किताबें पढ़ते हैं या डायरी लिखते हैं और फिर उन्हें बेड पर या पास में रखकर सो जाते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना अनुचित बताया गया है क्योंकि किताबों में मां सरस्वती का वास होता है। इन्हें बेड पर रखना अपवित्रता मानी जाती है और इससे पढ़ाई में बाधा या मानसिक अस्थिरता आ सकती है। इसलिए इन्हें सोने से पहले सही जगह पर रखें।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
