Badluck Sign on Palm: कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उनकी आर्थिक स्थिति खराब ही रहती है। मतलब उनके जीवन में धन का अभाव रहता है। साथ ही उनकी जिंदगी भर तंगी का सामना करना पड़ता है। क्या आपको पता है हस्तरेखा शास्त्र अनुसार इनका कारण हाथ में मौजूद कुछ निशान होने से भी हो सकता है। यहां हम कुछ ऐसे चिह्नों और रेखाओंं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके हाथ में होने से व्यक्ति के हाथ में पैसा टिकता नहीं है। मतलब या तो वो जितने रुपये कमाता है वह खर्च हो जाते हैं या फिर उनकी आय़ ही बहुत कम होती है। आइए जानते हैं इन अशुभ निशानों के बाेर में…

शनि पर्वत पर हो ये निशान

ज्योतिष शास्त्र में जैसे शनि ग्रह का विशेष महत्व है। ऐसे ही हस्तरेखा शास्त्र में भी शनि पर्वत का खास महत्व है। इसलिए शनि पर्वत पर चिह्न और रेखाएं बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। इसलिए शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बेहक अशुभ माना जाता है। ऐसा व्यक्ति लापरवाह और आलसी होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को भविष्‍य में बदनामी का सामना करना पड़ता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति की आर्थित स्थिति बेहद खराब रहती है। 

सूर्य रेखा पर हो द्वीप का चिह्न

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार हाथ में सूर्य रेखा पर कोई अशुभ निशान हो तो यह बेहद अशुभ माना जाता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं ऐसे व्यक्ति को भौतिक सुखों की प्राप्ति नहीं हो पाती है।  ऐसे लोगों के जीवन में पैसों को लेकर सदैव मारामारी रहती है। साथ ही ये लोग कर्ज में लदे रहते हैं। साथ ही इनको कई बार व्यापार बदलना पड़ता है और व्यापार में गलतियां करने से नुकसान उठाना पड़ता है। वहीं इनको आंखों से जुड़ी समस्‍याएं रहती हैं। 

विवाह रेखा कई शाखाओं में बंटी हो

अगर किसी व्यक्ति की हथेली में विवाह रेका कई शाखाओं में बंट जाएं तो ऐसे व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इनका पार्टनर के साथ मतभेद रहता है। कई बार ऐसे मामलों में तलाक तक की स्थिति बन सकती है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को फिजूल खर्चों सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल