Bad Luck Signs On Palm: हस्तरेखा शास्त्र अनुसार किसी व्यक्ति के हाथ की लकीरों और निशानों को देखकर उसकी आर्थिक स्थिति, वैवाहिक स्थिति, करियर और सेहत के बारे में पता लगता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसी रेखाएं होती हैं, जिनके होने से व्यक्ति राजाओं जैसी जिंदगी जीता है। साथ ही वह धनवान होता है और उसको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। वहीं हाथ में कुछ ऐसी अशुभ रेखाएं भी होती हैं। जो कि बदनसीबी के लिए जिम्मेदार होती हैं। इन रेखाओं को अशुभ माना जाता है और इनकी वजह से व्यक्ति आर्थिक तंगी में जीवन बिताने को मजबूत होता है। साथ ही वैवाहिक जीवन भी अच्छा नहीं रहता है। आइए जानते हैं ये इन रेखाएं और चिह्नों के बारे में…
हाथ में राहु रेखा
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में राहु रेखा होती है। उनका जीवन बहुत कष्टमय कटता है। साथ ही इस रेखा को चिंता रेखा, विघ्न रेखा या फिर तनाव रेखा भी कहा जाता है। वहीं यह रेखा मंगल पर्वत के निचले हिस्से से आरंभ होती है। यह रेखा जीवन रेखा के साथ आरंभ होती है। इस रेखा के होने से व्यक्ति को करियर में बार- बार असफलताओं की सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यक्ति की सेहत खराब रहती है और पैसा दवाइयों पर खूब खर्च होता है, जिससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
शनि पर्वत पर हो यह निशान
शनि पर्वत पर क्रॉस का निशान बहुत अशुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को बदनामी का सामना करना पड़ता है। साथ ही इन लोगों को जेल तक का मुंह देखना पड़ सकता है। साथ ही इन लोगों को समाज में इज्जत नहीं मिलती है।
विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाए
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार अगर हाथ में विवाह रेखा कई शाखाओं में बंट जाएं तो ऐसे व्यक्ति को दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। छोटी- छोटी बातों पर लड़ाई होती है। वहीं जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहता है और अलगाव तक हो जाता है। वहीं तलाक भी हो जाता है।
सूर्य रेखा पर द्वीप
सूर्य रेखा पर द्वीप का निशान होना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा जिस व्यक्ति के साथ में होता है। उस पर बहुत अधित कर्जा हो जाता है। साथ ही व्यक्ति दिवालिया तक हो जाता है। वहीं बिजनस में गलत फैसलों के कारण ऐसे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।