Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Udghatan Date, Puja Time, Muhurat, Shri Ram Sita Ji Ki Aarti: वैदिक शास्त्र के विद्वानों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज के दिन का चुनाव किया था। आज 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक के बीच रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हो गया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 84 सेकंड का वक्त मिला था। पीएम मोदी मे इस ऐतिहासिक कार्य को संपन्न किया। पीएम मोदी के दर्शन करने के बाद अन्य भक्त रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही आम लोगों के लिए 23 जनवरी से दर्शन के लिए रामलला के कपाट खोल दिए जाएंगे। आइए जानते हैं राम मंदिर संबंधी हर एक अपडेट…

Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi | Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi

Watch Live-

Live Updates
16:59 (IST) 21 Jan 2024
राम जी की मूर्ति काली ही क्यूं…

रामलला की मूर्ति का निर्माण शिला पत्थर से हुआ है। इस काले पत्थर को कृष्ण शिला भी कहा जाता है। इस वजह से भी रामलला की मूर्ति श्यामल है। वहीं वाल्‍मीकि रामायण में भगवान राम के स्वरूप को श्याम वर्ण में ही वर्णित किया गया है। इसलिए, यह भी एक वजह है कि रामलला की मूर्ति का रंग श्यामल है।

16:29 (IST) 21 Jan 2024

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान गर्भगृह में केवल 5 लोग मौजूद रहेंगे। पीएम मोदी के अलावा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संघ प्रमुख मोहन भागवत और राम मंदिर के मुख्य आचार्य सत्येंद्र मौजूद रहेंगे।

16:29 (IST) 21 Jan 2024
21 जनवरी (प्रातः): मध्याधिवास और शय्याधिवास

आपको बता दें कि 21 जनवरी को सुबह मध्याधिवास यानी की राम लला की मूर्ति को मधु यानी शहद में रखा गया और शाम के समय शय्याधिवास यानी शय्या पर लिटाया जाएगा।

16:27 (IST) 21 Jan 2024

श्रीराम की जिस मूर्ति को प्रतिष्ठित (स्थापित) किया जाएगा, उसकी ऊंचाई 51 इंच यानी 129.54 सेंटीमीटर होगी।

16:26 (IST) 21 Jan 2024

वैदिक काल से यह परंपरा चली आ रहै कि जब भी किसी भगवान की मूर्ति मंदिर में स्थापित होती है। तो सबसे पहले विधि- विधान से उनकी प्राण प्रतिष्ठा की जाती है।

16:26 (IST) 21 Jan 2024

रामलला की मूर्ति स्थापित करने के बाद ‘प्रतितिष्ठत परमेश्वर’ मंत्र का उच्चारण किया जाएगा। इसका अर्थ होता है परमेश्वर आप विराजमान हो।

16:25 (IST) 21 Jan 2024
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त

रामलला की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा देने के लिए 22 जनवरी 2024 पौष माह के द्वादशी तिथि को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न और वृश्चिक नवांश को चुना गया है जो दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक अर्थात 84 सेकंड का होगा। इसी समय में प्रभु श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।