Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Udghatan Date, Puja Time, Muhurat, Shri Ram Sita Ji Ki Aarti: वैदिक शास्त्र के विद्वानों ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज के दिन का चुनाव किया था। आज 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक के बीच रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्य संपन्न हो गया है। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए केवल 84 सेकंड का वक्त मिला था। पीएम मोदी मे इस ऐतिहासिक कार्य को संपन्न किया। पीएम मोदी के दर्शन करने के बाद अन्य भक्त रामलला के दर्शन करेंगे। इसके साथ ही आम लोगों के लिए 23 जनवरी से दर्शन के लिए रामलला के कपाट खोल दिए जाएंगे। आइए जानते हैं राम मंदिर संबंधी हर एक अपडेट…
Ram Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi | Hanuman Ji Ki Aarti Lyrics in Hindi
Watch Live-
करीब 500 सालों का सपना अखिरकार खत्म हो गया है। इसके साथ ही अयोध्या के राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान हो गए है। पीएम मोदी मे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान पूरा करने के बाद रामलला को दंडवत प्रणाम किया।
राम मंदिर में मंच पर मौजूद गोविंददेव गिरी जी महाराज ने कहा कि ' राम मंदिर में केवल एक मूर्ति की प्रतिष्ठा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो सकी। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपने को सिद्ध करने के लिए पूरी नियमावली का पालन किया। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी को राजर्षि की उपाधि दी।
आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के बाल स्वरूप की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की गई है। इस मौके पर प्रभु राम मोहक मुस्कान,श्यामवर्ण और आलौकिक रूप में विराजित हुए है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1749330783230460000

अभिजीत मुहूर्त में रामलला राम मंदिर में विराजित हो गए है। प्राण प्रतिष्ठा में पीएम मोदी के साथ यूपी के सीएम योगी ने प्रभु के चरणों में कमल का फूल अर्पित किया।
आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ कल से यानी 23 जनवरी से आमजन रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

अयोध्या में स्थिति राम मंदिर के गर्भग्रह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। पीएम मोदी मे इस ऐतिहासिक कार्य को संपन्न किया। इसके साथ ही श्री राम की मनमोहक तस्वीरें सामने आ चुकी है। बता दें कि दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया था।
प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रामलला की मनोमहक तस्वीर सामने आ गई है जिसमें वह आभूषण से सजे हुए नजर आ रहे हैं।

रामायण का पाठ हर घर में किया जाता है। रामायण की हर एक चौपाई में हजार मंत्रों के बराबर फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आप चाहे, तो प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इस एक श्लोक का पाठ कर सकते हैं। इससे पूरी रामायण पढ़ने के बराबर की प्राप्ति होती है।
आदौ राम तपोवनादि गमनं, हत्वा मृगं कांचनम्। वैदीहीहरणं जटायुमरणं, सुग्रीवसंभाषणम्।।
बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं, लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद् रावण कुम्भकर्ण हननम्, एतद्धि रामायणम्।।
बता दें कि रामायण मनका 108 में पूरी रामायण समाहित है। इसलिए आप प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इनका जाप कर सकते हैं।
रघुपति राघव राजाराम ।
पतितपावन सीताराम ॥
जय रघुनन्दन जय घनश्याम ।
पतितपावन सीताराम ॥
भीड़ पड़ी जब भक्त पुकारे ।
दूर करो प्रभु दु:ख हमारे ॥
दशरथ के घर जन्मे राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 1 ॥
विश्वामित्र मुनीश्वर आये ।
दशरथ भूप से वचन सुनाये ॥
संग में भेजे लक्ष्मण राम ।
पतितपावन सीताराम ॥ 2 ॥
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का कार्य पीएम मोदी से शुरू कर दिया है। आप यहां पर लाइव देख सकते हैं।
Ram Mandir Pran Pratishtha Live: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त
आज दोपहर 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड का शुभ मुहूर्त निर्धारित किया गया है। इस शुभ मुहूर्त में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का समय खास होगा।
प्राण प्रतिष्ठा का अर्थ है देवता को जीवन में लाना। हिंदू धर्म में ये एक ऐसा अनुष्ठान है जिसमें देवता की विग्रह मूर्ति में मंत्रोच्चारण के साथ आह्वान किया है। देवी-देवता से प्रार्थना करके एक मूर्ति में देवता में बदल जाती है।
आज राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। इसके साथ ही आम लोगों के लिए प्रवेश करने में रोक लगी हुई है। बता दें कि 26 जनवरी के बाद रात 12 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
श्री रामलला सरकार के भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर से सीधा प्रसारण आप उनके एक्स अकाउंट में जाकर देख सकते हैं।
https://twitter.com/ShriRamTeerth/status/1749308471336690109
श्री राम की विधि विधान से पूजा करने के साथ श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें। इस श्री राम रक्षा स्त्रोत में श्री राम की महिमा का गुणगान किया गया है। इस स्त्रोत का पाठ करने से व्यक्ति को हर तरह के दुखों से मुक्ति मिल जाती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
आरती श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि,
नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि,
मैया भक्तन-हितकारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि,
पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि,
त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।।
विमल-कीर्ति सब लोकन छाई,
नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी,
शरणागत-जन-भय-हारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।
सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए आज यानी 22 जनवरी का दिन चुना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ अभिजीत मुहूर्त है। इसके साथ ही आज सर्वार्थ सिद्धि, अमृति सिद्धि, रवि योगह के साथ इंद्र योग भी है। इसके साथ ही मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश होने के कारण इस दिन को चुना गया है।
Ram Mandir Pran Pratishtha Date, Time: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा मुहूर्त में ये 84 सेकंड होंगे सबसे खास, जानें शुभ मुहूर्त
रामलला की विग्रह मूर्ति की कई तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में रामलला के आंखों में पीले वस्त्र की पट्टी बांधी गई है। हिंदू धर्म में देवी-देवता के प्राण प्रतिष्ठा करते समय उनकी आंखों में पट्टी बांधना जरूरी माना जाता है। जानें इसका कारण

प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को श्री रामलला सरकार प्राण प्रतिष्ठा संबंधित काम किए गए। अनुष्ठान में स्थापित देवताओं का दैनिक पूजन, हवन, पारायण आदि कार्य, प्रातः मध्वाधिनास, मूर्ति का ११४ कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से स्नपन, महापूजा, उत्सवमूर्ति की प्रासादपरिक्रमा, शय्याधिनास, तत्त्वन्यास, महान्यास आदिन्यास, शान्तिक-पौष्टिक - अघोर होम, व्याहृति होम, रात्रिजागरण, सायंपूजन एवं आरती हुई।
https://twitter.com/ShriRamTeerth/status/1749147562119254163
श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं।
नव कंजलोचन, कंज – मुख, कर – कंज, पद कंजारुणं।।
कंन्दर्प अगणित अमित छबि नवनील – नीरद सुन्दरं।
पटपीत मानहु तडित रुचि शुचि नौमि जनक सुतवरं।।
भजु दीनबंधु दिनेश दानव – दैत्यवंश – निकन्दंन।
रधुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ – नन्दनं।।
सिरा मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषां।
आजानुभुज शर – चाप – धर सग्राम – जित – खरदूषणमं।।
इति वदति तुलसीदास शंकर – शेष – मुनि – मन रंजनं।
मम हृदय – कंच निवास कुरु कामादि खलदल – गंजनं।।
मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर साँवरो।
करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो।।
एही भाँति गौरि असीस सुनि सिया सहित हियँ हरषीं अली।
तुलसी भवानिहि पूजी पुनिपुनि मुदित मन मन्दिरचली।।
दोहा
जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।
मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे।।
अन्य आरती के लिए क्लिक करें.... भगवान राम की आरती

रामलला की इस मूर्ति का वजन करीब 200 किलोग्राम है। इसके साथ ही इस मूर्ति में रामलला खड़ी मुद्रा में है। उनके हाथों में धनुष-बाण है। इसके साथ ही मूर्ति के ऊपर चक्र, ऊं, गदा और सूर्य देव विराजमान है। इसके साथ ही मूर्ति में भगवान विष्णु के 10 अवतारों के बारे में बताया है और मूर्ति के नीचे एक और परम भक्त हनुमान जी है, तो दूसरी ओर गरुड़ जी मौजूद है।
भगवान राम के बाल रूप की मूर्ति को गर्भ गृह में स्थापित कर दिया गया है। इसी की प्राण प्रतिष्ठा आज पीएम मोदी करेंगे। बता दें कि इस मूर्ति को श्याम शिला से बनाया गया है जिसकी आयु हजारों साल बताई जा रही है। इसमें जल, चंदन, रोली आदि लगाने से किसी भी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही इस मूर्ति की शैली कृष्ण है।
अयोध्या के राम मंदिर में श्री राम के बाल स्वरूप की काली मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा किया जा रहा है। बता दें कि श्री राम की काली मूर्ति नासिक के पंचवटी में भी है। यहां पर श्री राम के साथ मां सीता, लक्ष्मण जी के साथ हनुमान जी की भी काले पत्थरों से मूर्ति बनी हुई है।
अधिक जानने के लिए क्लिक करें- अयोध्या ही नहीं इस मंदिर में भी मौजूद है श्रीराम की काली मूर्ति, इसी स्थान पर बिताया था वनवास का कुछ समय
राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान आप चाहे तो इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान श्री राम अति प्रसन्न होंगे और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देंगे।
राम नाम का जाप करें। इसके अलावा आप रां रामाय नमः, श्रीराम जय राम, जय जय राम, ॐ रामाय हुं फट् स्वाहा।, ऊं रामभद्राय नमः, ऊं नमो भगवते रामचंद्राय आदि मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
रामलला की विग्रह मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी। बता दें कि मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जाएगी। माना जा रहा है कि करीब 41 वर्षों के बाद शुभ योग न रहा है। इसके साथ ही इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। सबसे पहले 50 से अधिक वाद्ययंत्रों से मंगल ध्वनि का भव्य वादन किया जाएगा। इसके बाद साढ़े 10 बजे से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए मेहमान प्रवेश करेंगे।
अयोध्या के राम मंदिर में आज रामलला की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। पूरे देश में उत्सव का माहौल बना हुआ है। पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया दिया गया है। भारत समेत पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक घड़ी पर टिकी हुई है।
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते। बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्। कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्। लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
सर्वार्थसिद्धि भगवान राम ध्यान मंत्रॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम,श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः।।