कई लोगों की मान्यता हमेशा से रही है कि हिंदू धर्म में कुछ परंपराएं ऐसी है जो समाज के उत्थान के लिए बनाई गई हैं। जिन्हें विधि के साथ निभाना ही शुभ रहता है और उन्हीं में से एक व्यवस्था विवाह की होती है। प्रेम के बंधन के तौर पर देखी जाने वाली ये व्यवस्था अब प्रेम को भी अपना आधार बना रही है। यही कारण है कि अब हर कोई अपने जीवनसाथी में पसंद और नापसंद देखने लगा है। मनपसंद योग्य वर और वधु की इच्छा हर किसी के मन में रहने लगी है। इस तरह की चाह लड़का हो या लड़की हर किसी में होती है। यदि आप भी चाहते हैं कि आपकी पसंद के अनुसार आपका जीवनसाथी मिले तो कुछ आसान उपाय आपका शादी-शुदा जीवन सुखमय बना सकते हैं।
– शुक्ल पक्ष के किसी भी गुरुवार को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की मूर्ति को स्थापित करें और उनका पूजन करें। इसके साथ ही ऊं लक्ष्मी नारायणाय नमः का जाप करना चाहिए। इसके बाद हर रोज इस मंत्र का जाप स्फटिक की माला से करना चाहिए। इस उपाय को लगातार 3 महीने तक करना चाहिए।
– रविवार के दिन एक पीला कपड़ा लेकर उसमें हल्दी की 7 गांठे और गुड़ की 7, 7 सुपारियां, 7 पीले फूल, 70 से.मी कपड़ा और 70 ग्राम चने की दाल लेकर माता पार्वती का पूजन करना चाहिए। इसके बाद इन वस्तुओं को 40 दिनों तक घर में ही रहने दें।
– विवाह के लिए गुरुवार को व्रत करना भी बहुत असरदार उपाय माना जाता है। कोई कन्या मनचाहा वर चाहती है तो उसे पुखराज और सुनहला धारण करना चाहिए।
– प्रेम विवाह सफल करवाने के लिए गुरुवार के दिन पीले रंग की कोई वस्तु दान करना शुभ माना जाता है। इसके बाद दिन में नहीं सोना चाहिए।
– कोई वर मनपसंद कन्या से विवाह करना चाहता है तो उसके लिए अमेरिकन जर्कन या हीरा धारण करना चाहिए।
– किसी छोटी बच्ची को सफेद कपड़े दान करना भी शुभ माना जाता है। इन उपायों को किसी का अहित ना सोचते हुए करना चाहिए। ईश्वर पर भरोसा रखना चाहिए।