Apara Ekadashi 2023: हिंदू धर्म में एकादशी का व्रत सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। आपको बता दें कि साल में कुछ 24 एकादशी पड़ती हैं। वहीं हर साल ज्येष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है जो कि इस साल 15 मई को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्‍णु की पूजा विधि-विधान से की जाती है और व्रत रखा जाता है। मान्यता है जो भी व्यक्ति इस दिन पूरे दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आइए जानते हैं अपरा एकादशी की तिथि और शुभ मुहूर्त…

अपरा एकादशी तिथि 2023 (Apara Ekadashi Tithi)

वैदिक ज्योतिष अपरा एकादशी 15 मई को सुबह 2 बजकर 45 मिनट पर शुरू हो जाएगी और अगले दिन 16 मई को रात को 1 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी। इसलिए उदया तिथि को मानते हुए अपरा एदादशी का व्रत 15 मई को रखा जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

वहीं अगर अपरा एकादशी पर शुभ मुहूर्त की बात करें तो भगवान विष्‍णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 53 मिनट से सुबह 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। मतलब इस बीच में पूजा- अर्चना की जा सकती है। वहीं पारण का समय 16 मई को सुबह 6 बजकर 40 मिनट से 8 बजकर 12 मिनट है।

अपरा एकादशी व्रत की पूजाविधि

अपरा एकादशी के दिन सुबह जल्दी स्नान कर लें और फिर साफ- सुथरे वस्त्र पहन लें। इसके बाद व्रत का संकल्प लें। साथ ही भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र चौकी पर बिछाएं। साथ ही चौकी पर पीला या सफेद वस्त्र पहले से बिछा लें। वहीं इसके बाद भक्त भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते, फूल और पीले फल अर्पित करें। साथ ही परा एकादशी व्रत कथा का श्रवण करें और अंत में प्रसाद बांट दें।

अपरा एकादशी का धार्मिक महत्व

अपरा एकादशी का व्रत रखने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। विष्णु पुराण के अनुसार अपरा एकादशी का व्रत पांडवों ने भी किया था। इस व्रत को करने वाले को अपार धन की प्राप्ति होती है और कीर्ति में वृद्धि होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल