Akshay Tritiya 2023 Remedy: शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया पर जैसे अबूझ मुहूर्त होता है। वैसे ही मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इस का विशेष महत्व बताया गया है। क्योंकि ज्योतिष अनुसार इस दिन चंद्रमा और सूर्य दोनों अपनी उच्च राशि में विराजमान होते हैं इसलिए इस दिन जरूरतमंद लोगों की मदद करना उन्‍हें जरूरत की वस्‍तुएं दान में देने से आपको अक्षय पुण्‍य की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस दिन कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो सकती हैं…

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

ज्योतिष अनुसार अक्षय तृतीया के दिन केसर और हल्दी से मां लक्ष्मी का विधि- विधान से पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति सुधरेगी। धन की आवक के मार्ग खुलेंगे।

कलश का करें दान

अगर आप अक्षय पुण्य पाना चाहते हैं तो अक्षय तृतीया के दिन जल से भरे कलश का दान करें। साथ ही कलश का दान करने से पहले उसमें थोड़ा सा गंगाजल मिला लें। फिर कलश को किसी ब्राह्माण या जरूरतमंद को दान में दें दे।

मिलेगा पितरों का आशीर्वाद

शास्त्रों के मुताबिक वैशाख मास की शुक्‍ल तृतीया को ब्रह्म देव के पुत्र अक्षय कुमार की उत्पत्ति हुई थी। तब से इस दिन का नाम अक्षय तृतीया पड़ गया। इसलिए इस दिन पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने से सुख- समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं इस दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।

इन चीजों का करें दान

अक्षय तृतीया पर दान का विशेष महत्व है। इसलिए इस दिन , कुंभ, शक्कर, सत्तू, पंखा, छाता, फल आदि का दान करना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें

अक्षय तृतीया के दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही जीवन में धन- समृद्धि का वास रहता है। वहीं अगर इस दिन अगर सोना नहीं खरीद पाएं तो 11 लक्ष्मी कौढी खरीदकर लाएंं और उनका विधिवत पूजन करें। साथ ही इन कौढियों को धन स्थान पर रख दें। ऐसा करे से धन में वृद्धि होने की मान्यता है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल