Ahoi Ashtami 2025 Star Moon Time Today: सनातन धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है और इस साल यह आज यानी 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर अहोई माता की पूजा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि अहोई माता की कृपा से संतान को सुख, समृद्धि और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद मिलता है। व्रतधारिणी महिलाएं शाम के समय पूजा के बाद तारे और चंद्रमा के दर्शन करके व्रत का पारण करती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल आपके शहर में चंद्रमा और तारों के दर्शन किस समय होंगे।
अहोई अष्टमी 2025 पूजा मुहूर्त (Ahoi Ashtami 2025 Puja Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार अहोई अष्टमी के दिन पूजा का शुभ समय शाम 5:53 मिनट से प्रारंभ होगा और शाम 7 बजकर 8 मिनट तक बना रहेगा।
अहोई अष्टमी 2025 पर चांद निकलने का समय (Ahoi Ashtami 2025 Moon Rise Time)
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 अक्टूबर 2025 को चंद्रोदय का समय रात 11 बजकर 20 मिनट है।
अहोई अष्टमी पर चांद-तारा निकलने का समय (Ahoi Ashtami 2025 Star Moon Time Today)
- नई दिल्ली- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- नोएडा- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- मुंबई- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- गुरुग्राम- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- कोलकाता- शाम 06 बजकर 08 मिनट
- चेन्नई शाम- 06 बजकर 08 मिनट
- बैंगलुरु- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- पटना- शाम 06 बजकर 09 मिनट
- हैदराबाद-शाम 06 बजकर 17 मिनट
- जयपुर- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- भोपाल- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- उज्जैन- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- इंदौर – शाम 06 बजकर 17 मिनट
- नागपुर- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- अहमदाबाद- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- सूरत- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- शिमला- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- वडोदरा- शाम 06 बजकर 20 मिनट
- वाराणसी- शाम 06 बजकर 10 मिनट
- आगरा- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- बिलासपुर- शाम 06 बजकर 10 मिनट
- रांची- शाम 06 बजकर 10 मिनट
- जमशेदपुर-शाम 06 बजकर 10 मिनट
- कटक- शाम 06 बजकर 09 मिनट
- लेह- शाम 06 बजकर 17 मिनट
- लखीमपुर- शाम 06 बजकर 17 मिनट
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।