Ahoi Mata Ki Aarti Lyrics In Hindi: हिंदू धर्म में अहोई अष्टमी व्रत का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को आता है। इस साल अहोई अष्टमी का व्रत 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को रखा जाएगा। यह दिन अहोई माता को समर्पित है। इस दिन महिलाएं अपने संतान के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखती हैं और अहोई माता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत में अहोई माता की पूजा के बाद व्रती महिलाओं को माता की आरती अवश्य करनी चाहिए। मान्यता है कि जो भी महिलाएं सच्चे मन से माता अहोई की आरती करती हैं, उन पर माता अपनी कृपा बरसाती हैं और माता अपने भक्तों और उनकी संतान की हर प्रकार की अनहोनी से रक्षा करती हैं। ऐसे में यहां पढ़ें पूरी आरती….
(अहोई माता की आरती) Ahoi Mata Aarti Lyrics in Hindi
जय अहोई माता जय अहोई माता। तुमको निशिदिन सेवत हर विष्णु विधाता॥
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
ब्रह्माणी रूद्राणी कमला तू ही है जगमाता । सूर्य चन्द्रमा ध्यावत नारद ऋषि गाता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय होई माता।
माता रूप निरंजन सुख सम्पति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत नित मंगल आता।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
तू ही है पाताल वसंती, तू ही शुभदाता। कर्मप्रभाव प्रकाशक जगनिधि से त्राता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
जिस घर थारो बासो वाही में गुण आता। कर न सके सोई करले मन नहीं घबराता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
तुम बिन सुख न होवे पुत्र न कोई पाता। खान पान का वैभव तुम बिन नही जाता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
शुभ गुण सुन्दर मुक्ता क्षीरनिधि जाता। रत्न चतुर्दश तोकूं कोई नहीं पाता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
श्री अहोई माँ की आरती जो कोई भी गाता। उर उमंग अतिं उपजे पाप उतर जाता।।
मैया जय अहोई माता, जय जय अहोई माता।
यह भी पढ़ें:
धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए क्लिक करें
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।