महाभारत काल के महात्मा विदुर बेहद ही बुद्धिमान और दूरदर्शी थे। इनकी नीतियां जीवन के कई मोड़ पर कारगर साबित होती हैं। महात्मा विदुर महाराज धृतराष्ट्र के भाई और महामंत्री थे। महात्मा विदुर और राजा धृतराष्ट्र के बीच ‘महाभारत’ युद्ध से पहले जितनी भी बातें हुई थीं, उन्हें ‘विदुर नीति’ के नाम से जाना जाता है। अपने नीति शास्त्र में विदुर जी ने लाइफ मैनेजमेंट से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।
विदुर नीति में कुछ ऐसे लोगों का भी जिक्र किया गया है, जिनके घर में कभी भी बरकत नहीं होती। इनके घर में हमेशा दरिद्रता निवास करती है, मां लक्ष्मी की भी ऐसे लोगों पर कभी कृपा नहीं होती।
जिस घर में ना हो साफ-सफाई: महात्मा विदुर के अनुसार जिन घरों में साफ-सफाई नहीं होती, जिस घर में हमेशा गंदगी फैली होती है। वहां पर मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। ऐसे लोगों के घरों में कभी भी सुख-समृद्धि नहीं आती। इसलिए घर की साफ-सफाई रखना बेहद ही जरूरी है।
जो बड़ों का ना करे सम्मान: विदुर नीति के अनुसार जो लोग अपने बड़ों का सम्मान नहीं करते, उनके घर में भी कभी बरकत नहीं होती। ऐसे लोगों में हमेशा दरिद्रता का वास होता है। इसलिए अपने से बड़ों का आदर और सम्मान करना बेहद ही जरूरी है।
आलसी व्यक्ति: धन की देवी मां लक्ष्मी कभी भी आलसी लोगों पर मेहरबान नहीं होतीं। जो लोग कल पर हर बात को टाल देते हैं, वह स्वयं ही अपने विनाश का कारण बनते हैं। महात्मा विदुर आलस्य को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु मानते हैं। इसलिए आलस्य का त्याग कर, परिश्रण की राह हमेशा मनुष्य को चुननी चाहिए।
भगवान के भरोसे बैठने वाले: जो लोग हमेशा भगवान के भरोसे बैठते हैं, वह अपना जीवन हमेशा गरीबी में ही व्यतीत करते हैं। इसलिए ईश्वर में विश्वास रखने के साथ-साथ कर्म भी करना बेहद ही जरूरी है।
मेहनत से जी चुराने वाले: विदुर जी के अनुसार जो लोग कड़ी मेहनत से जी चुराते हैं, उनके पास हमेशा पैसों की कमी होती है। ऐसे लोग कभी भी अपने जीवन में तरक्की नहीं कर पाते। इसलिए सफलता प्राप्ति के लिए मेहनत करना बेहद ही जरूरी है।
