Lucky Mark On Hand: वैदिक ज्योतिष में जैसे व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों का विश्लेषण करके फलित किया जाता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र में व्यक्ति के हाथ में मौजूद लकीरों और निशान के आधार पर फलित किया जाता है। वहीं हाथ में कुछ ऐसे शुभ चिह्न होते हैं, जो व्यक्ति को राजाओं जैसी जिंंदगी, भौतिक सुख, अपार धन का सुख देते हैं। यहां हम ऐसे ही कुछ निशानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके हाथ में होने से व्यक्ति अकूत धन- दौलत का मालिक होता है। आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में…

समाज में पाते हैं मान- सम्मान और प्रतिष्ठा

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में स्वास्तिक का चिह्न होता है ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। साथ ही ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान बताते हैं। इनको समाज में मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है. वहं इन लोगों पर अकूत धन- दौलत की प्राप्ति होती है। साथ ही ये लोग समय- समय पर दान करते रहते हैं। जिससे इनकी ख्याति समाज में बनी रहती है। 

हाथ में कलश का निशान

कलश का चिह्न जिस व्यक्ति के हाथ में होता है, वह लोग आस्तिक होते हैं। साथ ही ये लोग पूजा- पाठ में विश्वास करने वाले होते हैं। वहीं ये लोग  धर्म- कर्म के कार्य में खूब धन खर्च करते हैं।साथ ही ऐसे लोगोंं की भगवान में अटूट आस्था होती है। इन लोगों के पास सभी भौतिक सुख होते हैं। साथ ही ये लोग अमीर होते हैं। वहीं ये लोग व्यवहारिक भी होते हैं। 

मां लक्ष्मी की रहती है असीम कृपा

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार जिन लोगों के हाथ में कमल और पद्म का निशान होता है। वह लोग अकूत धन- संपत्ति के मालिक होते हैं। साथ ही इन लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है। साथ ही इन लोगों को हर भौतिक सुख प्राप्त होता है। वहीं ये लोग कम समय में ही अच्छी तरक्की कर लेते हैं। 

हाथ में हो त्रिभुज का चिह्न

जिन लोगों के हाथ में त्रिभुज का चिह्न होता है। वह व्यक्ति भाग्यशाली होता है। ये लोग धनवान और बुद्धिमान होते हैं। साथ ही ये लोग बड़े बिजनेसमैन होते हैं। वहीं ये लोग मेहनत करने में भी माहिर होते हैं  ऐसे लोग बहुत ही गुणी, अच्छे चरित्र वाले, भाग्यवान और हर कार्य के लिए तत्पर रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृष राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
मिथुन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकर्क राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
सिंह राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलकन्या राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
तुला राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलवृश्चिक राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
धनु राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमकर राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल
कुंभ राशि का 2023 से 2030 का वर्षफलमीन राशि का 2023 से 2030 का वर्षफल