Name Astrology: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिस तरह से किसी भी व्यक्ति की कुंडली से उसके भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। उसी तरह से नाम के आधार पर भी भविष्यवाणी की जा सकती है। कहते हैं नाम का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता है। यहां हम जानेंगे ऐसे 3 अक्षरों के बारे में जिनसें जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है वो भाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख सुविधाओं की कभी कोई कमी नहीं रहती। जानिए ये कौन से अक्षर है।

D अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। इन्हें जीवन में परेशानियों का सामना कम ही करना पड़ता है। ऐसा माना जाता है कि इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये अपने साथ-सात अपने से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं। करियर में ये बड़ी ही तेजी से आगे निकल जाती हैं।

G अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: इस अक्षर से जिन लड़कियों का नाम शुरू होता है उन्हें भी भाग्यशाली माना जाता है। ये काफी समझदार और खुशमिजाज होती हैं। इनके रहने से आस-पास का माहौल सकारात्मक बना रहता है। ये अपने लिए तो भाग्यशाली होती ही हैं साथ ही अपने से जुड़े लोगों के लिए भी लकी मानी जाती हैं। ये अपने मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने में सक्षम होती हैं। इनका जीवन सुख सुविधाओं से भरा रहता है। (यह भी पढ़ें- ज्योतिष अनुसार करियर में सबसे जल्दी सफलता हासिल करते हैं इन 4 राशि के लोग, देखें क्या आपकी राशि भी इसमें है?)

L अक्षर से शुरू होने वाले नाम की लड़कियां: जिन लड़कियों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है वो भी काफी भाग्यशाली मानी जाती हैं। कहते हैं इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ये जिस काम में हाथ लगाती हैं उसमें सफलता मिलने के इन्हें आसार रहते हैं। ये अपने करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल कर लेती हैं। इन्हें भाग्य का पूरा साथ मिलता है।