July Birthday Horoscope: 24 जुलाई को मशहूर अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) का जन्मदिन होता है और इसी के साथ आज के दिन बहुत से लोगों का जन्म हुआ होगा। 24 जुलाई के दिन जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 है। इस अंक वाला व्यक्ति देखने में आकर्षक, कलाप्रेमी और आत्मविश्वास से भरा होता है। अपने आत्मविश्वास से आप किसी भी परिस्थिति का सामना अच्छे से कर पाते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। जिस कारण शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें हो सकती है। जैसे पुरुषों का स्त्री जाति के प्रति तो स्त्री का पुरुषों के प्रति सहज झुकाव होगा।

मूलांक 6 वालों का स्वभाव: मूलांक 6 वाले लोग काफी आकर्षित होते हैं। देखने में लंबे और सुंदर होने के कारण लोगों का मन आसानी से मोह लेते हैं। इन लोगों पर शुक्र ग्रह का प्रभाव होता है जिस कारण ऐसे लोग लंबे समय तक जवान रहते हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहते हैं। ऐसे जातकों का स्वभाव हंसमुख होता है। इनके आसानी से दोस्त बन जाते हैं। बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं।

आपकी शुभ तारीख: 06, 15, 24
शुभ अंक: 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
ईष्टदेव: मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी

वर्ष राशिफल (जुलाई 2019 से जुलाई 2020): इस साल सूर्य और मंगल वर्ष स्वामी हैं। इस साल आपको ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। लेकिन मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। कुछ जातकों को इस साल धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन साल के सितंबर महीने से लेकर अक्टूबर तक मंगल ग्रह आपके करियर के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। नवंबर से दिसंबर तक भविष्य की लाभकारी योजनाओं पर धन खर्च होगा। जनवरी 2020 में काम की व्यस्तता रहेगी जिस कारण जीवन साथी से संबंध कुछ खराब हो सकते हैं। इस दौरान गुस्स पर नियंत्रण रखना होगा। फरवरी से मार्च के महीने में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। अप्रैल से मई के महीने में आपका भाग्योदय होने की संभावना है। जिस कारण लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कुछ नया काम भी शुरु किया जा सकता है। इनकम बढ़ने के भी आसार हैं। यह समय विद्यार्थियों के लिए भी सफलतादायक रहेगा। जून में पति पत्नी के रिश्ते काफी मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी।