Yearly Horoscope 2020, वार्षिक राशिफल 2020: नया साल आने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। इसी के साथ ये भी उत्सुक्ता बढ़ती जा रही है कि आपके लिए आने वाला साल कैसा रहेगा। हर किसी की यही उम्मीद होती है कि उसके लिए नव वर्ष शानदार रहे। यहां आप जानेंगे अपना वार्षिक राशिफल 2020 जिसके अनुसार आपको ये पता चलेगा कि आपके लिए नये साल में क्या कुछ खास रहने वाला है, क्या चुनौतियां हैं और किन चीजों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत पड़ेगी। जानिए…

मेष: मेष राशि वालों के लिए नया साल शुभ रहने के आसार हैं। वार्षिक कुंडली के अनुसार आपके भाग्य स्थान में सूर्य, बुध, गुरु, शनि और केतु एक स्थान पर बैठेंगे। जिसके कारण भाग्य में वृद्धि होगी। धन और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी साल 2020 अच्छा रहेगा। साल के आरंभ में स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। लंबे समय से चली आ रही विदेश यात्रा की बढ़ा दूर होगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए क्लिक करें

वृष: नया साल आपके लिए उम्मीदों भरा रहने वाला है। शुक्र आपकी राशि के भाग्य स्थान पर विराजमान हैं। जो आपको सफलता दिलाने में मदद करेंगे। वर्ष के आरंभ में आपको शनि थोड़ा परेशान कर सकते हैं। लेकिन आप अपने सहास और पराक्रम से सभी परेशानियों का डट कर मुकाबला कर पायेंगे। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मिथुन: ये साल आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। उन्नति और पदोन्नति के जबरदस्त आसार हैं। स्वास्थ्य की तरफ आप ज्यादा ध्यान देंगे। हालांकि शत्रु आपको काफी परेशान कर सकते हैं। लेकिन ग्रहों की शुभ स्थिति के कारण ये आपको अधिक नुकसान नहीं पहुंचा पायेंगे। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कर्क: इस साल आपको कर्म पर ज्यादा ध्यान देना होगा। छठे स्थान पर बुध, गुरु, शनि और केतु बैठे हैं जो आपको कार्यक्षेत्र में नए नए अवसर प्रदान करेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को शनि के गोचर से लाभ होगा। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सिंह: आपकी राशि के स्वामी सूर्य पंचम स्थान में बुध, गुरु, शनि व केतु के साथ विराजमान रहकर आपकी साख में बढ़ोतरी के संकेत दे रहे हैं। करियर के लिहाज से ये नया साल उत्तम रहेगा। सप्तम भाव में चंद्रमा आपकी जीवन साथी से अच्छी बॉन्डिंग की तरफ इशारा कर रहा है। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कन्या: ये साल आपके लिए लकी साबित हो सकता है। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी के साथ धन वृद्धि के भी आसार हैं। नौकरी और बिजनेस दोनों ही लिहाज से ये नया साल उत्तम साबित होगा। संतान सुख देगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

तुला: इस साल आपके पारिवारिक सुखों में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। पंचग्रही योग आपको सफलता दिलायेगा। परिवार वालों का हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। आपकी राशि में नीच भंग राजयोग बनने से आपको तमाम भौतिक सुखों की प्राप्ति के आसार हैं। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

वृश्चिक: नया साल आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। रूचक महायोग आपको तरक्की दिलायेगा। चंद्रमा भाग्य के स्थान पर रहने से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। जनवरी में शनि के राशि परिवर्तन के साथ आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। भाग्य आपके साथ है। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

धनु: साल की शुरुआत में गुरु आपकी राशि में विराजमान रहेंगे जिससे हंस महायोग बनेगा। ये योग आपको कार्य संपन्न कराने में मदद करेगा। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। कम प्रयासों में अच्छे रिजल्ट देखने को मिल सकते हैं। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मकर: नये साल में आपके ऊपर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण शुरु होगा। जो आपको कुछ राहत देने वाला है। लंबे समय से रूके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। इस साल लाभ के भाव में मंगल विराजमान हैं जो आपको अंदर से मजबूत बनायेंगे। शनि के राशि गोचर से आपके मान सम्मान और धन में वृद्धि होगी। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुंभ: नये साल में आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जायेगा। जो आपके लिए कष्टकारी साबित हो सकता है। धन संबंधी दिक्कतें महसूस करेंगे। शारीरिक कष्टों का सामना भी करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में इस दौरान कोई निर्णय न लें। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

मीन: नया साल आपके करियर, नौकरी और बिजनेस तीनों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। स्वराशि होकर भाग्य के स्वामी मंगल भाग्य भाव में ही हैं जो आपके भाग्योदय का सबसे बड़ा कारण है। वैभव का ग्रह शुक्र भी लाभ स्थान पर है जो आपकी लव लाइफ के लिए भी अच्छे संकेत दे रहा है। पूरा राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें