मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही बेटे पर दरांती से इसलिए हमला किया क्योंकि वह उसका मोबाइल फोन यूज कर रहा था। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, लड़के की शिकायत पर इंदौर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित छात्र आठवीं क्लास का स्टूडेंट है। उसने आरोप लगाया कि जब वह घर पर था, तब उसकी मां ने उसपर दरांती से अटैक किया। अधिकारी ने बताया कि लड़का अपनी मां के मोबाइल फोन पर अपने स्कू के मैसेज चेक कर रहा था। इसी वजह से महिला उसे मारने लगी और उससे मोबाइल छूने की वजह पूछी। इसी दौरान उसने पास पड़ी दरांती उठाई और उसपर अटैक कर दिया।
उन्होंने बताया कि अपनी मां के प्रहार से बचने के लिए उसने जब लड़के खुद को बचाने की कोशिश की तो उसका बायां हाथ चोटिल हो गया। लड़के को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संबंधित थाने के इंचार्ज अमित कुमार ने पीटीआई को बताया कि लड़का परिवारिक विवाद की वजह से अपने दादा-दादी के पास रह रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं और अभी आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महिला से सवाल किए जाएंगे औऱ जांच के बाद आगे के कदम उठाए जाएंगे।
शहडोल में दो लड़कों ने ऐप के जरिए लड़की की तस्वीरों से छेड़छाड़ के बाद की गंदी हरकत
एमपी के शहडोल शहर में दो लड़कों पर AI के जरिए एक 18 साल की लड़की की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ के बाद के बाद उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है। आरोप यह भी है कि लड़कों ने लड़की को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप किया है।
शहडोल पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में उस मकान मालिक का नाबालिग बेटा भी शामिल है, जहां पीड़िता किराएदार के तौर पर रह रही थी। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर लड़की की तस्वीरें खींची और AI ऐप का इस्तेमाल करके उन्हें अश्लील तस्वीरों में बदल दिया।
उन्होंने बताया कि इस लड़के ने बाद में अपने दोस्त के साथ मिलकर नर्सिंग छात्रा की तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। (इनपुट – PTI)