MCD Mayor Elections: दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव के लिए भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी शैली ओबरॉय के सामने भाजपा ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को चुनाव मैदान में उतारा है। रेखा गुप्ता शालीमार बाग से तीन बार पार्षद पद का चुनाव जीत चुकी हैं। इसबार उन्होंने शालीबार बाग पार्षद चुनाव में AAP की इशुप्रीत गुजराल और कांग्रेस की मोना शौकीन को हराया।

भाजपा ने दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन उनके नाम का ऐलान किया। रेखा गुप्ता इससे पहले भी नगर निगम में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। रेखा गुप्ता ने दि्ल्ली के दौलत राम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (Delhi University) की अध्यक्ष और जनरल सेक्रेटरी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा रेखा गुप्ता दिल्ली भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम कर चुकी हैं।

भाजपा ने डिप्टी मेयर चुनाव के लिए कमल बागड़ी (Kamal Bagari) के नाम का ऐलान किया है। वह राम नगर वार्ड से पार्षद हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए कमल बागड़ी का मुकाबला आम आदमी पार्टी के आले मोहम्मद इकबाल (Aale Mohammad Iqbal) से होगा। आले मोहम्मद इकबाल तीसरी बार चांदनी महल (Chandani Mahal Ward) वार्ड से पार्षद चुने गए हैं।