उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए विवाद ने हिंसा का रूप धारण कर लिया है। इस हिंसा के दौरान खूब गोलाबारी भी हुई। इस पूरे मामले में एक शख्स की मौत भी हुई है। युवक की मौत के बाद से पूरा शहर जल रहा है। दोनों पक्षों के लोग सड़कों पर आकर आगजनी और तोड़फोड़ कर रहे हैं। इस दौरान जिले में लॉ एंड ऑर्डर की कमान बहराइच की एसपी वृंदा शुक्ला के हाथों में है। जो दंगाइयों से मोर्चा लेते नजर भी आई है। जिसके बाद आईपीएस अधिकारी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

वृंदा शुक्ला 2014 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली वृंदा का जन्म 13 मार्च 1989 को हुआ था। महिंद्रा यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज ऑफ इंडिया से ग्रेजुएशन करने के बाद वृंदा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड सोशल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई कीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वृंदा ने कुछ समय तक अमेरिका के एक कंपनी में काम भी किया। लेकिन काम में उनका मन नहीं लगा तो वो भारत आ गई और सिविल सर्विसेज में जाने का फैसला किया।

वृंदा शुक्ला को सफलता दूसरे प्रयास में मिली। सफलता के साथ ही उनको आईपीएस कैडर भी मिला। शुरुआती दिनों में उन्हें नागालैंड कैडर मिला था। हालांकि साल 2022 में उन्हें यूपी कैडर दे दिया गया। जिसके बाद तो उनके काम के चर्चे दूर-दूर तक होने लगे। 

आईपीएस अधिकारी से किया लव-मैरेज

वृंदा शुक्ला ने आईपीएस अधिकारी अंकुर अग्रवाल से लव-मैरेज किया है। दोनों एक दूसरे को कॉलेज के दिनों से ही जानते थे। हालांकि दोनों को प्यार बाद में हुआ। अंकुर 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Blog: अमेरिका ने माना, यूरोपीय भाषाओं की मां है संस्कृत, भारत से ही उपजा है लोकतंत्र

मुख्तार परिवार पर चलाया था चाबुक

वृंदा शुक्ला इससे पहले उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने पूर्वांचल के बाहुबली माने जाने वाले मुख्तार परिवार पर चाबुक चलाया था। दरअसल पिछले साल 2023 में वृंदा शुक्ला चित्रकूट की एसपी थी। उस दौरान चित्रकूट जेल में ही मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी बंद था। मुख्तार की बहु अब्बास से मिलने जेल में आती रहती थी। जिसकी भनक जिले के कप्तान को नहीं थी। जानकारी के अनुसार मुख्तार की बहु निखत अंसारी जेल में जाने के बाद करीब 4-5 घंटे रहती थी। इसके साथ ही वो कोई रजिस्टर में एंट्री भी नहीं करती थी। इसके अलावा उसके पास मोबाइल भी रहता था।

कुर्सी पर खड़े हो कर स्टाफ पर चिल्ला रहे थे जज साहब, वीडियो वायरल हुआ तो चली गयी नौकरी

कुछ समय बाद इस बात की जानकारी एसपी वृंदा शुक्ला को हुई। जिसके बाद जिले के कलेक्टर अभिषेक आनंद के साथ प्लान बनाकर जेल का औचक निरीक्षण किया तो पूरी कहानी सामने आ गई, और इसी दौरान निखत अंसारी गिरफ्तार भी हुई थी। इस घटना के बाद वृंदा शुक्ला की खूब चर्चा हुई थी।