रिकॉर्ड नौ बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके नीतीश कुमार आखिरी बार साल 2004 में नालंदा से लोकसभा का चुनाव लड़े थे। साल 2005 में वह दूसरी बार बिहार के मुख्यमंंत्री बने, तभी से नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं। साल 2004 में नीतीश कुमार नालंदा लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते थे। नालंदा जिले को जदयू को गढ़ भी कहा जाता है।
यहांं साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में जदयू के कौशलेंद्र कुमार ने 1,69,114 लाख वोटों से जीत दर्ज की। कौशलेंद्र कुमार को नालंदा लोकसभा चुनाव 2024 में 5,59,422 वोट मिले जबकि उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार सीपीआई (एम-एल) (एल) के डॉक्टर संदीप सौरव को 3,90,308 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस चुनाव में नालंदा लोकसभा में आने वाली सभी सातों विधानसभा सीटों पर जदयू प्रत्याशी आगे रहे।
विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक सीट पर जली लालटेन
अब बात करते हैं बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नालंदा की सातों विधानसभा सीटों के परिणाम के बारे में। नालंदा लोकसभा में आने वाली सात विधानसभा सीटों में से छह सीट एनडीए गठबंधन जीतने में सफल रहा जबकि एक सीट राजद को मिली।
नालंदा की इस्लामपुर विधानसभा सीट पर राजद के राकेश कुमार रोशन ने जीत दर्ज की। उन्होंने करीबी मुकाबले में जदयू के चंद्र सेन प्रसाद को 3698 वोटों से हराया। इस सीट पर राजद-जदयू के बीच करीबी मुकाबले की वजह लोजपा प्रत्याशी नरेश प्रसाद सिंह रहे। उन्हें 8597 वोट हासिल हुए।
जानिए नवादा जिले की हर विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम
क्रम | विधानसभा सीट | एनडीए प्रत्याशी – वोट | महागठबंधन प्रत्याशी – वोट | विजेता (कितने वोट से जीते) |
1 | अस्थावां | जीतेंद्र कुमार – जदयू – 51,525 | अनिल कुमार – राजद – 39,925 | जदयू – 11,600 |
2 | बिहारशरीफ | डॉक्टर सुनील कुमार – बीजेपी – 81,888 | सुनील कुमार – राजद – 66,786 | बीजेपी – 15,102 |
3 | राजगीर | कौशल किशोर – जदयू – 67,191 | रवि ज्योति कुमार – कांग्रेस – 51,143 | जदयू – 16,048 |
4 | इस्लामपुर | राकेश कुमार रोशन – राजद – 68,088 | चंद्र सेन प्रसाद- जदयू- 64,390 | राजद – 3,698 वोट |
5 | हिलसा | प्रेम मुखिया – जदयू – 61,848 | शक्ति यादव – राजद- 61,836 | जदयू – 12 वोट |
6 | नालंदा | श्रवण कुमार – जदयू – 66,066 | कौशलेंद्र कुमार – JTVP – 49,989 | जदयू – 16,077 |
7 | हरनौत | हरि नारायण सिंह – जदयू – 65,404 | ममता देवी – एलजेपी – 38,163 | जदयू – 27,241 |
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नवादा जिले की हिलसा विधानसभा सीट पर बेहद रोमांचक और कांटे का मुकाबला देखने को मिला। यहां जदयू के प्रेम मुखिया को महज 12 वोटों से जीत मिली। अन्य पांच सीटों पर हार-जीत का अंतर दस हजार वोटों से ज्यादा रहा।
नालंदा जिले की जिस विधानसभा सीट से नीतीश कुमार ने अपने जीवन का पहला चुनाव लड़े थे, वहां जदयू प्रत्याशी हरि नारायण सिंह 27,241 वोटों से जीते। यह नालंदा जिले में सबसे बड़ी जीत थी।
अस्थावां विधानसभा सीट पर जदयू के जीतेंद्र कुमार 11,660 वोट, बिहारशरीफ विधानसभा सीट पर बीजेपी के डॉ. सुनील कुमार 15,102 वोट, राजगीर विधानसभा सीट पर जदयू के कौशल किशोर 16,048 वोट और नालंदा विधानसभा सीट पर जदयू के श्रवण कुमार 16,077 वोटों से जीतने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: क्या बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश से सटी सीटों पर दिखाई देगा ‘यूपी फैक्टर’? जानिए पिछली बार कौन पड़ा भारी