केंद्र की सत्ता में आने के बाद भाजपा द्वारा लोगों की मानसिकता में लाए गए बदलावों के कारण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सार्वजनिक रूप से ‘चंडी पाठ’ करने और मंदिर जाने को मजबूर हुई हैं।
-योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

भाजपा के केंद्रीय मंत्री हताश हो गए हैं क्योंकि उनकी रैलियों में भीड़ नहीं जुट रही है। देश चलाने के बजाय वह कोलकाता में बैठे हैं और तृणमूल कांगेस के नेताओं को परेशान करने की साजिश रच रहे हैं।
-ममता बनर्जी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री

ममता बनर्जी हाल में चोट लगने की वजह से दर्द में हैं और उनके जल्द ठीक होने की कामना की, मगर सवाल है कि क्या वह भाजपा के उन कार्यकर्ताओं के परिवारों का दर्द महसूस कर सकती हैं जिनकी हत्या पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शासन के दौरान की गई।
अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

हम भाजपा के सामने घुटने नहीं टेकेंगे, हम बाहरी लोगों के आगे नहीं झुकेंगे। पैरों में जख्म होने के बावजूद हमारी नेता रैली में शामिल हुईं। वह अपने जख्मों के बावजूद इस लड़ाई को जीतेंगी। – तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी कहते हैं कि ‘चौकीदार चोर है’ लेकिन उन्हें इसका एहसास होना चाहिए कि देश का चौकीदार चोर नहीं बल्कि प्योर है। कांग्रेस नेता वर्तमान सरकार के प्रदर्शन पर टिप्पणी कर सकते हैं लेकिन उन्हें निराधार आरोप लगाने से परहेज करना चाहिए। सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पद की गरिमा बरकरार रखनी चाहिए। – राजनाथ सिंह, रक्षामंत्री