पश्चिम बंगाल में जारी जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इस बीच कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की डॉक्टर बेटी शब्बा हकीम ने डॉक्टरों की हड़ताल से निपटने के तरीके को लेकर राज्य की मुखिया सीएम ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की है। उन्होंने एक ममता सरकार पर निशाना साधते हुए फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि डॉक्टरों के पास भी ‘कार्यस्थल पर सुरक्षा’ तथा ‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’ का अधिकार है। डॉक्टर शब्बा हकीम ने आगे लिखा कि TMC समर्थक होने के नाते इस हड़ताल पर कुछ नहीं किए जाने और अपने नेता की चुप्पी पर बेहद शर्मिंदा हूं। बता दें कि बंगाल में पिछले चार दिनों से डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। इस दौरान ममता बनर्जी ने हड़तालियों को चेतावनी भी थी।
National Hindi News, 14 june 2019 LIVE Updates: पढ़ें आज की बड़ी खबरें
क्या है मामला: दरअसल, कुछ दिन पहले पश्चिम बंगाल एक अस्पताल में कथित तौर कुछ लोगों ने डॉक्टरों की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद से नाराज डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए। पूरे देश में इस घटना का जमकर विरोध हो रहा है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी की पार्टी के मेयर फिरहाद हकीम की डॉक्टर शब्बा हकीम ने भी ममता सरकार का विरोध किया है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि सरकार से सवाल करिए कि सरकारी अस्पतालों में तैनात पुलिस अधिकारी डॉक्टरों की सुरक्षा क्यों नहीं करते ? शब्बा हकीम ने आगे लिखा कि उन लोगों से पूछिए कि जब ट्रकों में भरकर गुंडे पहुंचते हैं, तो सुरक्षा के लिए बैकअप तुरंत क्यों नहीं भेजा गया था? उन्होंने कहा कि गुंडे डॉक्टरों को पीट रहे हैं।
ममता का दावा: डॉक्टरों की हड़ताल के बीच सीएम ममता ने कहा था कि अस्पतालों में तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लोकसभा चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन द्वारा किए गए तबादलों के बाद हटा दिया गया था। उन्होंने चेतावनी देते हुए गुरुवार को 2 बजे तक हड़ताली डॉक्टरों को काम पर लौटने का निर्देश दिया था। लेकिन हड़ताल आज भी जारी है।