ओडिशा और राजस्थान में भारी बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है, वहीं गुजरात के बारिश प्रभावित वडोदरा शहर में विश्वमित्री नदी के जलस्तर में शुक्रवार ( 2 अगस्त) को गिरावट के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं।गुजरात के वडोदरा और आसपास के क्षेत्रों से 5,700 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सारे इलाके बाढ़ की चपेट में हैं।

बारिश से कई इलाके जलमग्नःराज्य के अधिकारियों ने कहा कि अहमदाबाद और सूरत के बाद राज्य के तीसरे सबसे बड़े शहर वडोदरा में बारिश से संबंधित घटनाओं में छह लोगों की मौत हुई है। वहीं बाढ़ के पानी के साथ मध्यम आकार के सात मगरमच्छ वडोदरा के आवासीय क्षेत्रों में पहुंच गए, जिन्हें वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों के भीतर पकड़ लिया।

National Hindi News, 03 August 2019 : देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

नरेंद्र मोदी ने फोन पर स्थिति का जायजा लियाः गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के बाढ़ के हालात को लेकर उनके साथ फोन पर चर्चा की और केंद्र की ओर से मदद का आश्वासन दिया। वहीं, ओडिशा में निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया है और मलकानगिरि जिले में सड़क संपर्क टूट गया है। बाढ़ जैसे हालात के चलते जिला प्रशासन ने दो दिन तक स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया है।

असम में मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हुईः असम में हालात जस के तस हैं। राज्य में दो और लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। बाढ़ से राज्य के 12 जिलों में 1,65,763 लोग प्रभावित हुए हैं।राजस्थान के अजमेर में शुक्रवार सुबह तक अधिकतम 114.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Bihar News Today 3 August 2019: बिहार से संबंधित हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

पश्चिमी तट के क्षेत्रों में मौसम खराब होने की चेतावनीः  मुंबई में मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिमी तट से लगे क्षेत्रों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। मुंबई में शुक्रवार को औसतन 70-90 मिमी बारिश हुई।वहीं अगले 60 घंटों में 350 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।  वहीं अलीबाग से दहानू के बीच किसी भी जगह पर भंवर की सटीक स्थिति के आधार पर सोमवार तक 450 मिमी से अधिक बारिश की आंशका जताई गई है।

हिमालय प्रदेश में कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्टः हिमाचल प्रदेश में, सरकार ने सभी जिला-स्तरीय प्रशासकों को 8 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर हाई-अलर्ट पर रहने के लिए कहा है।

Live Blog

17:29 (IST)03 Aug 2019
अगले तीन दिन हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक ने दिल्ली में अगले तीन दिन के दौरान हल्की से मध्यम स्तर की होने का अनुमान जताया है। राष्ट्रीय राजधानी में इस मौसम में एक भी बार तेज बारिश नहीं हुई है।

16:40 (IST)03 Aug 2019
दिल्ली में हुई हल्की बारिश, उमस बढ़ी

राजधानी के कई इलाको में हल्की बारिश हुई, जिससे शनिवार को उमस काफी बढ़ गई, जबकि न्यूनतम तापमान अपने सामान्य स्तर पर बना रहा।

15:21 (IST)03 Aug 2019
मुंबई व पास के उपनगरों में भारी बारिश जारी, जनजीवन प्रभावित

मुंबई और आसपास के उपनगरों में शनिवार को भारी बारिश जारी है। इससे  कई इलाकों में पानी भर गया है। वहीं  बड़े पैमाने पर जनजीवन प्रभावित हुआ है। 

14:19 (IST)03 Aug 2019
लोगों को घरों में रहने की दी गई सलाह

पालघर जिले में भी लगातार बारिश होने के कारण अधिकारियों ने शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा कर दी है और परामर्श जारी कर लोगों को घरों में ही रहने की हिदायत दी है।

13:48 (IST)03 Aug 2019
हिमालय प्रदेश में कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर हाई अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में, सरकार ने सभी जिला-स्तरीय प्रशासकों को 8 अगस्त तक राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर हाई-अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर बारिश हो रही है।

13:20 (IST)03 Aug 2019
बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ठाणे में शनिवार को भारी बारिश के दौरान बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बारिश के कारण जिले के कुछ हिस्सों में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात होने से जनजीवन प्रभावित है।

11:17 (IST)03 Aug 2019
पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। 

10:18 (IST)03 Aug 2019
मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी

मुंबई में मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पश्चिमी तट से लगे क्षेत्रों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी की गई है। यहां अगले 60 घंटों में 350 मिमी से अधिक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।