यूपी के हापुड़ में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। एनकाउंटर में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। फिलहाल इसका एक वीडियो सामने आया है। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है और वह दर्द से कराह रहा है।
उधर, वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। किसी ने उसके सिर में गोली मारने की बात कही तो किसी का कहना था कि इसे फांसी पर लटका दो। ऐसे लोगों के लिए समाज में कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इन्हें गिरफ्तार करना ठीक नहीं है। ये फिर से जेल से बाहर आकर वारदात करेंगे। कुछ लोगों ने यूपी पुलिस को ही कटघरे में खड़ा किया तो एक ने कहा कि योगी को इस्तीफा देना चाहिए।
उत्तरप्रदेश के हापुड़ में 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया #UPPolice #UttarPradesh pic.twitter.com/YwuqU8qhQQ
— News24 (@news24tvchannel) February 20, 2021
It’s about time Yogi should resign pic.twitter.com/orRKAu7KbL
— ReadyorNot (@DSehjal) February 20, 2021
गिरफ्तार क्यों किया? सिर्फ़ पक्का करना था कि यही अपराधी है और फिर उसे मार देना चाहिए था। ऐसे लोग सुधरते नहीं हैं। कितने उदाहरण पड़े हैं कि ऐसे लोग जेल से निकलते ही फिर वही काम शुरू कर देते हैं।
— Bharat (भारत) (@sidhibaatdilse) February 20, 2021
भारत हैश टैग से एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि गिरफ्तार क्यों किया। सिर्फ़ पक्का करना था कि यही अपराधी है और फिर उसे मार देना चाहिए था। ऐसे लोग सुधरते नहीं हैं। कितने उदाहरण पड़े हैं कि ऐसे लोग जेल से निकलते ही फिर वही काम शुरू कर देते हैं। मनीष शर्मा ने लिखा कि सिर्फ पक्का करिए अपराधी यही है और मार दीजिए। जब तक इन लोगों के साथ हैवानियत नहीं की जाएगी तब तक यह हैवानियत करना नहीं भूलेंगे। इन जैसे दरिंदों के दिमाग में खौफ बैठाना बेहद जरूरी है।
सूत्रों का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। आरोपी को पकड़ने के लिए दो जिलों की पुलिस टीमें जुटी हुई थीं। मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण त्रिपाठी ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
एसपी संजीव सुमन ने बताया कि आरोपी की बाइक पर राजपूत शब्द अंग्रेजी में लिखा था। यह तथ्य सामने आने के बाद बाइकों की तलाश की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह गजरौला के जंगल में उसे घेर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिस की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।